मनोरंजन

Jhalak Dikhhla Jaa 11: शो का प्रोमो हुआ रिलीज़, उर्वशी ढोलकिया के परफॉरमेंस पर फराह खान ने किया कमेंट

टीवी के बड़े शोज में से एक 'झलक दिखला जा' डांस रियलिटी शो है। झलक दिखला जा के नए सीजन के अनाउंसमेंट के बाद ये शो काफी चर्चा में बना हुआ है। झलक दिखला जा 11 फिलहाल टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। शो को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है। हाल ही में इस शो का प्रोमो रिलीज़ हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि सभी कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी डांस परफॉर्मेंस से जजेस को इंप्रेस करने में लगे हैं।

Jhalak Dikhhla Jaa 11:  फराह को पसंद नहीं आई उर्वशी ढोलकिया की परफॉर्मेंस , जजेस के कमेंट्स सुनकर रोने लगी एक्ट्रेस 


टीवी के बड़े शोज में से एक ‘झलक दिखला जा’ डांस रियलिटी शो है। झलक दिखला जा के नए सीजन के अनाउंसमेंट के बाद ये शो काफी चर्चा में बना हुआ है। झलक दिखला जा 11 फिलहाल टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। शो को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है। हाल ही में इस शो का प्रोमो रिलीज़ हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि सभी कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी डांस परफॉर्मेंस से जजेस को इंप्रेस करने में लगे हैं। हाल ही में उर्वशी ढोलकिया का प्रोमो भी सामने आया। उर्वशी की ये डांस परफॉर्मेंस फराह खान को पसंद नहीं आती है लेकिन मलाइका अरोड़ा का उर्वशी के डांस को लेकर अलग प्वॉइंट ऑफ व्यू होता है। इसी बात पर दोनों जजेस की टकरार भी प्रोमो में देखने को मिला। 

फराह खान को पसंद नहीं आया उर्वशी का डांस

झलक दिखला जा शो से उर्वशी ढोलकिया का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में वो दो दिल मिल रहे हैं पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद मलाइका और फराह खान के बीच डिफरेंसेस आ जाते हैं। दोनों ही इस परफॉरमेंस पर अलग अलग कमेंट करते है। 

Read More: Jhalak Dikhla Jaa 11 का प्रोमो हुआ लांच, नज़र आये शिव ठाकरे-अंजलि आनंद जैसे सितारे

इस परफॉर्मेंस के बाद फराह खान कहती हैं- मुझे आज का एक्ट थोड़ा निराशाजनक लगा। वहीं मलाइका कहती हैं कि इस बार उर्वशी ने डांस किया है। फिर फराह कहती हैं- शायद मैंने और मलाइका ने दो अलग एक्ट देखे हैं। वहीं जजेस के कमेंट्स के बाद उर्वशी इमोशनल हो जाती हैं और रोने लगती हैं।

इस बार शो में नज़र आएंगे ये कंटेस्टेंट 

बता दें कि झलक दिखला जा में इस बार विवेक दहिया, शोएब इब्राहिम, शिव ठाकरे, अंजलि, तनिषा मुखर्जी, आमिर अली जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। सभी शो में अपना बेस्ट देने की कोशिश में लगे हैं। शो को गौहर खान और ऋत्विक धनजानी होस्ट कर रहे हैं। वहीं फराह खान, मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी इस शो के जजेस हैं। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button