मनोरंजन

रणवीर होंगे ‘महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित

बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह को उनकी सुपरहिट फिल्म “बाजीराव मस्तानी” में मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव द्वितीय की भूमिका निभाने के लिए शुक्रवार यानी आज के दिन ‘महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर’ अवार्ड से नवाजा जाएगा।

रणवीर को यह पुरस्कार महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले एक समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों मिलेगा। यह पुरस्कार ‘लोकमत’ की ओर से दिया जा रहा है

2010 में ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखने वाले रणवीर के लिए साल 2015 सफल रहा।

BajiraoMastani1MAIN

‘लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार भीड़ से कुछ अलग करने वालों व राज्य पर सकारात्मक प्रभाव डालने और ब्रांड महाराष्ट्र को भारत व विश्व में चमकाने वाले व्यक्ति को सम्मान स्वरूप दिया जाता है।

‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर की भूमिका महाराष्ट्र के गर्व पेशवा बाजीराव से जुड़ी यादों को ताजा कर देती है। पूर्व में महानायक अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार को इस सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button