Janhvi Kapoor: Cannes 2025 में जान्हवी कपूर का बोल्ड एंड एलिगेंट अवतार, श्रीदेवी की दिखी झलक
Janhvi Kapoor: Cannes Film Festival 2025 का जलवा हर साल की तरह इस बार भी सितारों से सजा हुआ है। लेकिन इस बार रेड कार्पेट पर जिसने सबसे ज़्यादा सुर्खियाँ बटोरीं,
Janhvi Kapoor : Cannes रेड कार्पेट पर जान्हवी कपूर का जलवा, माँ श्रीदेवी की दिलाई याद
Janhvi Kapoor, Cannes Film Festival 2025 का जलवा हर साल की तरह इस बार भी सितारों से सजा हुआ है। लेकिन इस बार रेड कार्पेट पर जिसने सबसे ज़्यादा सुर्खियाँ बटोरीं, वह हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा Janhvi Kapoor। यह उनका Cannes डेब्यू है, और उन्होंने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया। उनके इस ग्लैमरस और ग्रेसफुल अंदाज़ ने न केवल फैशन प्रेमियों को चौंका दिया, बल्कि उनकी माँ, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की याद भी ताज़ा कर दी।
पिंक कॉर्सेट में जान्हवी का ग्लैमरस अंदाज़
Cannes 2025 में जान्हवी कपूर ने जो आउटफिट पहना, वह एक खूबसूरत पिंक कॉर्सेट गाउन था। यह ड्रेस ना सिर्फ़ फैशन का बल्कि इसमें जान्हवी की फिगर और एलिगेंस पूरी तरह उभरकर सामने आई। कॉर्सेट स्टाइल टॉप और फ्लेयर्ड बॉडी-हगिंग डिजाइन ने उन्हें एक रॉयल टच दिया। यह लुक बिल्कुल ऐसा था जिसे देखना ही काफी नहीं था, उससे नजरें हटाना भी मुश्किल था।
Read More : Urvashi Rautela: तोते संग रेड कार्पेट पर पहुंचीं Urvashi, फैशन से ज्यादा चर्चा में आया पंछी
श्रीदेवी की झलक
जैसे ही जान्हवी रेड कार्पेट पर आईं, सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें उनकी माँ श्रीदेवी से जोड़ना शुरू कर दिया। जान्हवी कपूर का यह ग्रेसफुल अंदाज़ और सौम्य लुक देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ‘ श्रीदेवी’ कहना शुरू कर दिया। कई लोगों का कहना है कि जान्हवी की मुस्कान और आँखों की चमक में उन्हें अपनी माँ की झलक दिखाई दी।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com