Irrfan khan: वो कलाकार जो दिल में उतर गया, इरफान खान की पुण्यतिथि
Irrfan khan: 29 अप्रैल 2020 को हिंदी सिनेमा ने एक ऐसा सितारा खो दिया, जिसकी चमक कभी फीकी नहीं पड़ी।
Irrfan khan: इरफ़ान की याद में, सिनेमा का सितारा
Irrfan khan: 29 अप्रैल 2020 को हिंदी सिनेमा ने एक ऐसा सितारा खो दिया, जिसकी चमक कभी फीकी नहीं पड़ी। इरफ़ान खान, एक ऐसा नाम जो अभिनय की दुनिया में संवेदना, सादगी और गहराई का प्रतीक बन गया। उनकी चौथी पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। उनका जाना न केवल फिल्म इंडस्ट्री के लिए बल्कि उनके चाहने वालों के लिए एक दुखद था।
इरफ़ान का फिल्मी सफर
इरफ़ान का फिल्मी सफर आसान नहीं था। शुरुआती दौर में उन्हें छोटे-मोटे रोल ही मिले, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। 2001 में आई फिल्म ‘द वॉरियर’ से उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलनी शुरू हुई। इसके बाद ‘मकबूल’, ‘हासिल’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘द लंचबॉक्स’, ‘हिंदी मीडियम’ जैसी फिल्मों ने साबित कर दिया कि इरफ़ान अभिनय के सम्राट हैं। वे किरदार को जीते थे, उसे महसूस करते थे और फिर पर्दे पर उतारते थे।
Read More : Rajat Patidar: पाटीदार का धमाका! सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
बीमारी के कारण खोयी थी जान
2018 में उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नामक दुर्लभ बीमारी का पता चला। इलाज के लिए वे लंदन गए, और वहां से लौटकर फिल्म ‘अंग्रेज़ी मीडियम’ पूरी की। यह उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई। 29 अप्रैल 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com