मनोरंजन

Housefull 5 Total collection: शानदार रहा हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, आकड़े जानकर आप भी हो जाएगें हैरान

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 हाल ही में रिलीज हुई है और दर्शकों का प्यार बटोर रही है। फिल्म को अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया गया है जिसमें अक्षय कुमार अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे कलाकार हैं। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ का कलेक्शन किया और वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन किया।

Housefull 5 Total collection: चौथे दिन फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन, जानिए फिल्म में क्या खास देखने को मिला?


Housefull 5 Total collection: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के लिए साल 2025 लकी साबित हुआ है। इस साल उनकी तीसरी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता नजर आ रहा है। 6 जून को साजिद नाडियाडवाला की हिट फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज हुई। इस बार नाडियाडवाला ने मूवी को सबसे बेस्ट बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। फिल्म को थिएटर में अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया गया। हाउसफुल A और हाउसफुल B दोनों में अलग-अलग कातिल दिखाए गए हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। आइए जानते हैं कि मूवी ने मंडे टेस्ट में कैसा प्रदर्शन किया है।

दर्शकों को आकर्षित करने में लगातार सफल रही फिल्म

अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख समेत फिल्म में कई मशहूर चेहरे नजर आए। आईएमडी से फिल्म को महज 4.0 की रेटिंग मिली। वहीं, दर्शकों से मूवी को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने में लगातार सफल हो रही है। वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद वीकडे में भी मूवी का जादू देखने को मिला है।

अक्षय कुमार की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हाउसफुल 5 को ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत मिली। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में किया। वहीं, शनिवार को कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई और आंकड़ा 31 करोड़ तक पहुंच गया। संडे टेस्ट में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे दिन मूवी ने 32.5 करोड़ की कमाई की।

सोमवार को इतनी रही ‘हाउसफुल 5’ की कमाई

शुरुआती तीन दिनों में शानदार कमाई करने वाली ‘हाउसफुल 5’ के अब सोमवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। खबर लिखे जाने तक अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने सोमवार को 9.7 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। इसके साथ अब फिल्म की कुल कमाई 97.2 करोड़ रुपए हो गई है। हालांकि, उम्मीद है कि अभी लेट नाइट शोज में फिल्म की कमाई में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

हाउसफुल 5 में क्या खास देखने को मिला?

बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी फिल्म हाउसफुल के पांचवे पार्ट में कई खास चीजें देखने को मिली है। मूवी के पिछले पार्ट के कुछ सीन को हाउसफुल 5 में जोड़कर दिखाया गया है। इससे यह हुआ है कि फिल्म फ्रेंचाइजी से अलग नहीं हुई और इसकी कहानी में एक जुड़ाव देखने को मिला। बॉबी देओल की एंट्री ने थिएटर्स में लोगों को हैरान जरूर किया है। वह मूवी के क्लाइमैक्स में अहम भूमिका निभाते हैं और उनकी एक घोषणा से शीप पर मौजूद सभी लोगों की किस्मत चमक जाती है। फिल्म की कहानी और सस्पेंस की डिटेल्स आपको खुद हाउसफुल 5 देखने के बाद मिल पाएगी।

Read More: Housefull 5 Film Review: जानिए कैसी है दर्जन से ज्यादा सितारों से भरी फिल्म हाउसफुल 5, कहानी सुन के आप भी हो जाएंगे लोटपोट

चर्चा में बनी है फिल्म की स्टारकास्ट

तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित ‘हाउसफुल 5’ में डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की भारी-भरकम स्टारकास्ट टीजर के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। ‘हाउसफुल 5’ साजिद नाडियाडवाला के हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले फ्रेंचाइजी की चार फिल्में आ चुकी हैं और चारों बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

 

 

Back to top button