मनोरंजन

Honey Singh: हनी सिंह बर्थडे स्पेशल, पंजाबी बीट्स से बॉलीवुड तक का सफर

Honey Singh, बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को हुआ था।

Honey Singh : 15 मार्च को जन्मे यो यो हनी सिंह, कैसे बने इंडिया के सबसे बड़े रैपर?

Honey Singh, बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को हुआ था। असली नाम हिरदेश सिंह रखने वाले हनी सिंह ने अपनी दमदार बीट्स, रैपिंग स्टाइल और हिट गानों से भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई।

प्रारंभिक जीवन और संगीत की शुरुआत

हनी सिंह का जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल और फिर ट्रिनिटी स्कूल, लंदन से म्यूजिक की पढ़ाई की। उन्हें बचपन से ही म्यूजिक का शौक था और उन्होंने धीरे-धीरे रैप और म्यूजिक प्रोडक्शन में खुद को निखारना शुरू किया।

संगीत करियर की शुरुआत

हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से की और जल्द ही वे एक लोकप्रिय नाम बन गए। उनके कुछ शुरुआती हिट गाने ‘लक 28 कुड़ी दा’, ‘हाई हील्स’, ‘ब्राउन रंग’ और ‘देसी कलाकार’ थे, जो युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर हुए।

Read More : Jannat Zubair: क्या जन्नत जुबैर और मिस्टर फैजू के रास्ते हो गए अलग? पोस्ट में दिया इशारा!

बॉलीवुड में एंट्री

हनी सिंह ने बॉलीवुड में एंट्री 2011-12 में की और उनके गाने सुपरहिट साबित हुए। उनके कुछ मशहूर बॉलीवुड गाने:

-अंग्रेजी बीट (कॉकटेल)

-लुंगी डांस (चेन्नई एक्सप्रेस)

-सनी सनी (यारियां)

-चार बॉटल वोडका (रागिनी MMS 2)

-आज ब्लू है पानी पानी (यारियां)

इन गानों ने उन्हें बॉलीवुड का टॉप रैपर बना दिया और वे सबसे ज्यादा फीस लेने वाले म्यूजिक आर्टिस्ट बन गए।

Read More : Javed Akhtar: शमी विवाद पर जावेद अख्तर का करारा जवाब, कहा “मूर्खों की बातों पर ध्यान मत दो”

अचानक ब्रेक और वापसी

2014 के बाद हनी सिंह अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए। बाद में उन्होंने बताया कि वे बायपोलर डिसऑर्डर और डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 2018 में उन्होंने ‘मखना’ गाने के साथ इंडस्ट्री में वापसी की और फिर कई हिट गाने दिए, जैसे ‘फर्स्ट किस’, ‘सईयां जी’ और ‘ग़ालिब’। हनी सिंह ने शालिनी तलवार से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया। उन्होंने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन फिर भी अपने फैंस के लिए हमेशा नई और धमाकेदार म्यूजिक लाते रहे।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button