मनोरंजन

कबीर बेदी का आज है जन्मदिन:

बॉलीवुड में कबीर बेदी उन खास अभिनेताओं में से एक है जिन्होंने अपनी असल जिन्दगी अपने अंदाज से जी है। 1970 के दशक में उनका सितारा बुलन्दियो पर था। कबीर अपने अनोखे अंदाज के लिए भी पहचाने जाते थे। लाइफ को अपने अंदाज से जीने वाले कबीर भारत में ही नहीं बल्कि संयुक्त राज्य अमरीका सहित कई यूरोपियो देशों में काफी नाम कमाया है।

16 जनवरी, 1946 को जन्मे कबीर बेदी आज 70 साल के हो गये है। कबीर के पिता बाबा प्यारे लाल सिंह बेदी लेखक और दार्शनिक थे। उनकी माँ फ्रीडा बेदी इंग्लैंड के डर्बी से थी। वह तिब्बती बौद्ध धर्म को अपनाने वाली पहली महिला थी।

kabir-bedi

कबीर बेदी ने अपनी बहतरीन पर्सनैलिटी के साथ कई महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित किया, जिसके चलते उनके कई लव-अफेयर्स भी काफी चर्चा में रहें है। माँडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कबीर बेदी ने अपनी जिन्दगी में जो चहा उससे हासिल किया।

कबीर बेदी ने नैनीताल के शेखुड कॉलेज में स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वह दिल्ली के सेंट स्टीफ़न कॉलेज से ग्रेजुएशन करके अपनी पढाई पूरी की। कबीर ने चार बार शादी की जिसमें से उनकी पहली तीनों बीवियों के साथ तलाक के बाद अब वह अपनी चौथी पत्नी जो की ब्रिटिश की अभिनेत्री और मॉडल है परवीन दुसांज के साथ खुश है।

कबीर बेदी ने अपने जीवन में कई पुरस्कार और उपलब्धियाँ हासिल की है। वर्ष 1982 के बाद कबीर मोशन पिक्चर आर्ट्स के अकादमी के सदस्य बने। यह संस्था ऑस्कर पुरस्कार पेश करने की जिम्मेदारी उठाती है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button