Ekta Kapoor: एकता कपूर का फूटा गुस्सा, ALTT बैन को बताया ‘सेलेक्टिव टारगेटिंग’
Ekta Kapoor, हाल ही में खबरें सामने आईं कि OTT प्लेटफॉर्म ALTT पर बैन लगा दिया गया है। इस खबर के बाद फिल्म और टीवी जगत में हलचल मच गई।
Ekta Kapoor : ‘जो सहन नहीं कर सकता, वो मत देखो’, ALTT बैन पर एकता कपूर की दो टूक
Ekta Kapoor, हाल ही में खबरें सामने आईं कि OTT प्लेटफॉर्म ALTT पर बैन लगा दिया गया है। इस खबर के बाद फिल्म और टीवी जगत में हलचल मच गई। इसी बीच एकता कपूर ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया पर एक स्पष्ट और तीखा बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने न सिर्फ अपना पक्ष रखा बल्कि ALTT से पूरी तरह दूरी बना लेने की जानकारी भी दी।
2021 में ही ALTT से अलग हो चुकी हैं एकता
एकता कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ALTT से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह साफ किया कि उन्होंने और उनकी मां शोभा कपूर ने जून 2021 में ही इस ओटीटी प्लेटफॉर्म से संपर्क समाप्त कर दिया था। पोस्ट में कहा गया “मीडिया में यह खबर फैलाई जा रही है कि ALTT को अधिकारियों द्वारा बैन किया गया है। लेकिन इन खबरों के विपरीत, मिस एकता कपूर और मिसेज शोभा कपूर अब इस प्लेटफॉर्म से किसी भी तरह से जुड़े नहीं हैं। जून 2021 में ही वे ALTT से अलग हो चुकी हैं।”
Read More : World Hepatitis Day: विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2025, जागरूकता ही बचाव है
आरोपों को बताया निराधार, मीडिया से की अपील
एकता कपूर ने बयान में यह भी जोड़ा कि उन पर या उनकी मां पर लगाए जा रहे किसी भी प्रकार के आरोप गलत और भ्रामक हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से इन खबरों का खंडन किया और मीडिया से अनुरोध किया कि वे सटीक और प्रमाणित जानकारी ही प्रसारित करें।
कैप्शन में दी दो टूक चेतावनी
इस पोस्ट को साझा करते हुए एकता कपूर ने कैप्शन में लिखा, “उन लोगों के लिए जिन्हें इसकी फिक्र है।”
यह कैप्शन यह संकेत देता है कि एकता कपूर अब इस मुद्दे पर ज्यादा सफाई देने के मूड में नहीं हैं और उन्होंने खुद को पूरी तरह इस विवाद से अलग कर लिया है।
Read More : National Waterpark Day: वॉटर स्लाइड्स और वेव पूल का जश्न, जानें क्यों खास है वॉटरपार्क डे 2025
पहले किया था कंटेंट का बचाव
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले एक इंटरव्यू के दौरान एकता कपूर ने ALTT पर आने वाले कंटेंट का बचाव किया था, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। लेकिन अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे उस प्लेटफॉर्म का हिस्सा नहीं हैं और न ही उसके कंटेंट से कोई संबंध है। ALTT पर बैन की खबरों ने जहां डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है, वहीं एकता कपूर ने अपने बयान के ज़रिए स्थिति साफ करने की कोशिश की है। उन्होंने अपनी भूमिका और संबंधों को सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट किया, और यह संदेश दिया कि उन्हें बिना वजह विवादों में घसीटना गलत है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







