मनोरंजन

Disha Vakani: क्या TMKOC में फिर गूंजेगी ‘हे मां माताजी’? दिशा वकानी की वापसी पर बड़ा अपडेट

Disha Vakani: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो की सबसे चहेती किरदारों में से एक रही हैं ‘दया भाभी’,

Disha Vakani: दया भाभी की वापसी पर टूटा सस्पेंस, असित मोदी ने किया खुलासा

Disha Vakani: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो की सबसे चहेती किरदारों में से एक रही हैं ‘दया भाभी’, जिसे दिशा वकानी ने निभाया था। साल 2017 में मातृत्व अवकाश पर गईं दिशा वकानी तब से शो में नजर नहीं आईं, और अब दर्शकों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

6 साल बाद लौटेंगी दिशा वकानी?

हाल ही में शो के निर्माता असित मोदी ने दिशा वकानी की वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि दिशा अब शो में वापसी नहीं करेंगी। असित मोदी के अनुसार, दिशा अब पूरी तरह अपने परिवार को समय दे रही हैं। उनके दो छोटे बच्चे हैं और इस वजह से वह अब शूटिंग के लिए समय नहीं निकाल पा रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by SCREEN (@ieentertainment)

Read More : Jaat Collection Day 2: ‘जाट’ की दहाड़ जारी! दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई का तूफान

असित मोदी ने किया खुलासा

असित मोदी ने कहा “हम बस यही प्रार्थना कर सकते हैं कि दिशा वकानी वापस आ जाएं। उनके पास फैमिली ड्यूटीज हैं। वह मेरी छोटी बहन की तरह हैं और हम आज भी परिवार की तरह हैं। उनका वापस आना मुश्किल हो सकता है। मैंने इस भूमिका के लिए कुछ लोगों को शॉर्टलिस्ट किया है और आप जल्द ही उनसे मिलेंगे। उन्हें गए हुए पांच साल हो गए हैं और हम आज भी उन्हें याद करते हैं। वह अपने साथी कलाकारों के साथ-साथ क्रू की भी बहुत परवाह करती थीं। हमारा लक्ष्य दिशा वकानी जैसा कोई व्यक्ति ढूंढना है।” इस बयान के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि दिशा वकानी अब TMKOC का हिस्सा नहीं रहेंगी और जल्द ही शो में नई दया भाभी की एंट्री होगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button