मनोरंजन
दीपिका और प्रियंका ने 4 मिनट के परफॉमर्स के लिए मांगे 1.3 करोड

बॉलीवुड के ज्यादातर सेलेब्स आईफा अवॉर्ड के लिए स्पेन पहुंचना शुरू हो गए हैं। चार दिन तक चलने वाले इस अवॉर्ड समारोह का वहां के फैन्स को बेशब्री से इंतजार है। जिसमें कई सेलेब्स परफॉर्म करने वाले है।
एक अंग्रेजी अखबार की मानें तो बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने अवॉर्ड सेरेमनी में 4 मिनट का परफॉर्मस करने के लिए 1.3 करोड़ रुपए चार्ज किया हैं।
दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा
अवॉर्ड ऑर्गनाइजर्स ने स्टेज परफॉमर्स के लिए कई सितारों से बातचीत की। इसके बाद एक सर्वे किया गया कि जिसमें लोगों से उनके पसंदीदता बॉलीवुड सितारों के बारे में पूछा गया। जिसमें सामने आया कि वहां के लोगों में सबसे ज्यादा प्रियंका और दीपिका को पसंद किया जाता है। जिसके बाद ऑर्गनाइजर्स ने उन्हें इतनी मोटी रकम देने का फैसला किया है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in