मनोरंजन

Chris Evans Wedding : ‘कैप्टन अमेरिका’ ने की सीक्रेट वेडिंग, जानें कौन है Chris Evans की दुल्हनिया?

क्रिस इवांस और अल्बा बैप्टिस्ट 9 सितंबर को बोस्टन के मैसाचुसेट्स में एक प्राइवेट रेजिडेंस पर शादी रचा ली है।

Chris Evans Wedding : क्रिस इवांस ने 16 साल छोटी अपनी गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से, गुपचुप तरीके से मैसाचुसेट्स में 9 सितंबर शादी रचा ली 


क्रिस इवांस ने अचानक शादी कर के अपने फैंस को झटका दे दिया है, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से गुपचुप तरीके से मैसाचुसेट्स में शादी रचा ली है।

क्रिस इवांस और अल्बा बैप्टिस्टा की शादी –

क्रिस इवांस और अल्बा बैप्टिस्टा  9 सितंबर को बोस्टन के मैसाचुसेट्स में एक प्राइवेट रेजिडेंस पर शादी रचा ली है। इनकी वेडिंग सेरेमनी काफी प्राइवेट थी। क्रिस और अल्बा की शादी में सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही शामिल थे। क्रिस ने खुद से 16 साल छोटी गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से  शादी रचाई है। क्रिस इवांस 42 साल के हैं जबकि उनकी गर्लफ्रेंड अल्बा 26 साल की हैं। इस शादी में  लड़के वाले की तरफ से मार्वल के कई सुपर हीरो भी शामिल हुए थे।  इस इंटिमेट सेरेमनी में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ और जेरेमी रेनर भी मौजूज थे।

Read more: Wedding Bridal Outfit Collection: ये है ट्रेंडिंग ब्राइडल कलेक्शन, जो मन को भाए!

क्रिस इवांस और अल्बा बैप्टिस्ट की लव स्टोरी –

साल 2022 में पहली बार दोनों की डेटिंग की खबरें आई थी। इन दोनो को  न्यूयॉर्क में एक साथ घूमते हुए स्पॉट किया गया था।  इस साल की शुरुआत में दोनों ने अपना रिश्ता भी ऑफिशियल कर दिया था।  कपल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जहां दोनों एक-दूसरे को बेबी और बेब कहते हुए नजर आ रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chris Evans (@teamcevans)

अल्बा बैप्टिस्ट का करियर –

26 साल की अल्बा एक पुर्तगाली एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2014 में आई ‘जार्डिन प्रों विडोस’ सीरीज से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में जैसे ‘ए इम्पोस्टोरा’, ‘फिलहा दा लेई’, में अपने बेहतरीन अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया था।  वहीं साल 2020 से लेकर 2022 तक उन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘वॉरियर नन’ में भी काम किया और इसी के साथ उन्होंने इंग्लिश शो में अपना डेब्यू किया था। वहीं ‘वॉरियर नन’ में क्रिस और अल्बा ने पहली बार एक साथ काम भी किया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button