मनोरंजन

BTS completes 10 years: BTS के पूरे हुए 10 साल, संघर्ष से सफलता तक की बताई कहानी

BTS की शुरुआत 13 जून 2013 को हुई थी। 5 स्ट्रीट लड़कों ने मिलकर इसकी शुरुआत की थी। देखते देखते BTS साउथ कोरिया का पहला बैंड बन गया जो साउथ कोरिया के साथ साथ पश्चिमी और दक्षिण एशियाई देशों के लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा।

BTS completes 10 years: BTS सोशल मीडिया पर कर रहा राज, इनके फॉलोअर्स और सब्सक्राइबर जान उड़ जाएगें आपके होश

BTS completes 10 years: बीते कुछ समय से पूरी दुनिया में अपना धमाल मचा रहे पॉप मेगास्टार बैंड BTS ने आज अपने दस साल पूरे कर लिए है। BTS के दस साल पूरे होने के मौके पर पूरी दुनिया से फैन्स दक्षिण कोरिया पहुंचे हैं। BTS की शुरुआत 13 जून 2013 को हुई थी। 5 स्ट्रीट लड़कों ने मिलकर इसकी शुरुआत की थी। देखते देखते BTS साउथ कोरिया का पहला बैंड बन गया जो साउथ कोरिया के साथ साथ पश्चिमी और दक्षिण एशियाई देशों के लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा। BTS के फैन को बोलचाल की भाषा में BTS आर्मी कहा जाता है। BTS की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज इंस्टाग्राम पर BTS के 75 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं जबकि यूट्यूब पर 75 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

शुरुआती दिन काफी संघर्ष भरे थे

BTS मेंबर्स ने कई मौके पर अपने जीवन के शुरुआती दिनों के संघर्ष को लोगों के साथ साझा किया है। शुरुआती दिनों में हुए मानसिक अवसाद को लेकर उन्होंने कई बार बात की है। एक बार BTS के मेंबर्स ने कहा था कैसे उन्हें शुरुआती दिनों में सोशल मीडिया और परफॉरमेंस के दौरान भेदभाव का शिकार होना पड़ा। उन्होंने कहा था, “हमारे शुरुआती दिन काफी संघर्ष वाले रहे हैं। कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन प्रशंसकों का प्यार हमेशा हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा जिसके कारण आज हम यहां पहुंचे। शुरू में हमारे पास पैसे नहीं होते थे। साथ ही हमें मौके भी कम मिलते हैं।”

सातों मेंबर एक ही कमरे में रहते थे

अपने शुरुआती दिनों में BTS के सातों मेंबर एक ही कमरे में साथ रहते थे और वही अपनी प्रैक्टिस भी करते थे। बता दें जहां इनकी कम पॉपुलेरिटी के कारण कभी अवार्ड शो में इनको नज़रअंदाज़ किया जाता था वही आज अगर इनके किसी एयरपोर्ट से भी गुजरने की खबर भी मिल जाये तो कैमरामेन की लाइन लग जाती है।

Read more: PM Modi Egypt Visit: अमेरिका और मिस्र दौरे के बाद देर रात दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, जे पी नड़्डा समेत इन नेताओं ने किया स्वागत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BTS official (@bts.bighitofficial)

बीटीएस के सात सदस्य

  1. किम नामजून
  2. किम सोकजिन
  3. मिन योंगी
  4. जंग होसोक
  5. पार्क जिमीं
  6. किम taehyung
  7. जियोन जुंगकुक

BTS ने अपनी संघर्षों और सफलताओं के बारे में बताया

BTS की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस बैंड के सभी मेंबर्स को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया था। कुछ साल पहले BTS ने “द नोट” नाम की एक सीरीज जारी की थी जिसमें उन्होंने अपने संघर्षों और सफलताओं के बारे में विस्तार से बताया था।

Read more: PM Modi US Visit 2023: अमेरिका के दौरे पर पीएम मोदी, विश्व व्यापार संगठन के विवादित मुद्दे पर होगी बातचीत

युवाओं का ब्रांडअंबेस्डर BTS

आपको बता दें कि BTS को युवाओं का ब्रांडअंबेस्डर भी कहा जाता है जहां वो अपने गानों से युवाओं को खुद से प्यार करना और हमेशा पॉजिटिव रहने की सलाह देते है। ये BTS बैंड के ऐसे गाने है जिसमें युवाओ के डिप्रेशन, हार्ट ब्रेक, पढ़ाई के दबाव के बारे में बात की गई हैं। BTS को अब तक कई प्रतिष्ठित म्यूजिक अवार्ड मिल चुके हैं जिसमें अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड, एमटीवी म्यूजिक अवार्ड, बिलवोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड, साउथ कोरिया मेलन म्यूजिक अवार्ड शामिल हैं।

व्हाइट हाउस का दौरा किया था

पिछले साल जून में बीटीएस ने राष्ट्रपति जो बिडेन से मिलने व्हाइट हाउस का दौरा किया था। यह यात्रा एशियाई विरोधी घृणा अपराधों के खिलाफ स्टैंड लेने के बारे में बात करने के लिए थी। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान लगभग 100 पत्रकारों को जानकारी दी। बाद में उन्होंने ओवल हाउस में राष्ट्रपति से मुलाकात की।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button