मनोरंजन

सोनू निगम को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

फिल्‍म जगत के मशहूर सिंगर सोनू निगम का आज यानी 30 जुलाई को जन्मदिन है। भारतीय सिनेमा में सफलता के रूप में गिने जाने वाले सोनू निगम का जन्म साल 1973 में हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था।

हैरान कर देने वाली बात यह है कि सोनू निगम ने महज तीन साल की उम्र में अपना संगीत में करियर शुरू किया था, तब सोनू ने एक स्टेज शो में अपने पिता के साथ मोहम्मद रफी का ‘क्या हुआ तेरा वादा…’ गीत गाया था।

sonu-nigam1

सोनू निगम

इसके बाद से सोनू  निगम अपनी माता शोभा निगम और पिता अगम कुमार निगम, के साथ शादी-पार्टी जैसे आयोजनों में गाने गाया करते थे।

सोनू  निगम 18 साल की उम्र में बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई गए और शुरुआती दौर में तो सोनू निगम को काफी संघर्ष करना पड़ा था। टी-सीरीज के लिए ‘रफी की यादें’ एल्बम में काम किया। सोनू ने साल 1995 में रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ में बतौर होस्ट काम किया।

sonu

सोनू निगम

साल 1995 में ही उन्होंने फिल्म ‘बेवफा सनम’ का गाना ‘अच्छा सिला दिया…’ गाया जो बहुत ज्यादा चर्चित भी हुआ। इसके बाद उन्‍होने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मोहम्मद रफी सोनू निगम की प्रेरणा है और संगीत को जानने वाले भी कहते हैं कि सोनू निगम की शैली रफी जैसी है। सोनू निगम ने 12 भाषाओं में अलग- अलग जॉनर के कई हिट गाने गाए हैं।

sonu-nigam

सोनू निगम

आइए जानते है सोनू निगम के कुछ लोकप्रिय रहे गानो के बारे में….

  • साल 1999 में आई सोनू निगम की एल्‍बम ‘दीवाना’ का एक गाना ‘अब मुझे रात दिन बस तुम्‍हारा ही ख्‍याल है…’ लोगों को काफी पसंद आया था।
  • साल 2001 में आई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ का गीत ‘सूरज हुआ मधम…’ के लिए आईफा और ज़ी-सीने ने 2001 में अवॉर्ड से सम्‍मनित हुए थे।
  • साल 2002 में आई फिल्म ‘साथिया’ के टाइटल सॉन्ग के लिए सोनू को साल 2002 में फिल्मफेयर, आइफा और जी सिने समेत 5 पुरस्कार से नवाजा गया था।
  • फिल्म ‘बॉर्डर’ का मशूहर गाना ‘संदेशे आते हैं…’ के लिए सोनू निगम को ‘बेस्ट प्लेबैक सिंगर’ के कई अवॉर्ड मिले। यह गीत लोगों के बीच इतना पंसन्‍द किया गया कि बॉर्डर फिल्‍म का नाम आते ही यह गीत लोग गुनगुनाने लगते है।
  • सोनू निगम को फिल्म ‘कल हो न हो’ के टाइटल सॉन्ग के लिए फिल्मफेयर (2003), आइफा (2003), राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2004) समेत कई पु्रस्कार मिले।
  • साल 1995 में आई फिल्म ‘बेवफा सनम’ के गाने ‘अच्छा सिला दिया तुने मेरे प्‍यार का…’ से सोनू निगम को फिल्म इंडस्ट्री में ए‍क पहचान मिली। यह गाना बेहद लोकप्रिय हुआ और आज भी लोगों को ये गीत गुनगुनाते देखा जा सकता है।

सोनू निगम को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आप इसी तरह अपनी आवाज़ का जादू बिखेरते रहें।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button