भारत

असम में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे राजनाथ सिंह

बाढ़ से प्रभावित असम राज्य के 22 ज़िलों के 3 हज़ार 374 गांव के क़रीब और 18 लाख लोग इस बाढ़ से प्रभावित हैं। राहत शिविर में हज़ारों लोगों ने शरण ली हुई है।

इस बाढ़ से अब-तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। असम राज्य में बाढ़ से बिगड़ते हालातों  को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज हवाई सर्वे करेंगे।

इस हवाई सर्वे में राजनाथ सिं‍ह के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू और पीएमओ में राज्य मंत्री जिंतेंद्र सिंह मौज़ूद रहेंगे। य‍ह मुख्य रुप से नौगांव, मोरीगांव तथा काज़ीरंगा नेशनल पार्क का दौरा करेंगे।

rajnath singh

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह

गृहमंत्री बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जयाज लेने के साथ-साथ लोगों के लिए बनाए गए राहत शिविरों का भी जायजा लेंगे। साथ ही राज्य के मुख्‍यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बाढ़ के हालात पर अहम बैठक भी करेंगे।

आपको बता दें शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी राज्य के बाढ़ से प्रभावित इलाक़ों का दौरा किया था। असम में केवल लोगों को ही नहीं बल्कि जानवरों को भी बाढ़ में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button