मनोरंजन

Anushka Sharma Pregnancy : क्या दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं क्या अनुष्का शर्मा? दो साल पहले बेटी को दिया था जन्म

क्रिकेट के पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। फैंस अब उत्सुकता से इस खबर की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

Anushka Sharma Pregnancy : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली क्या दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं?


क्रिकेट के पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। फैंस अब उत्सुकता से इस खबर की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बनने वाले है माता-पिता –

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। ये खबर आज कल सब जगह फैली है। ऐसा कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा किसी भी सार्वजनिक जगह पर जाने से बचती रहती  हैं। अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ न तो ट्रेवल कर रहीं हैं और ही किसी मैच में नजर आ रहीं हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा।   विराट-अनुष्का दंपती की एक बेटी वामिका है, जिसका जन्म जनवरी 2021 में हुआ था।  दोनों ने कभी अपनी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की और न ही मीडिया को ऐसा करने की अनुमति दी है।

Read more: Fukrey 3 : सेंसर बोर्ड से ‘फुकरे 3’ को मिली हरी झंडी, 28 सितंबर को होगी सिनेमाघरों में रिलीज

अनुष्का और विराट को मुंबई के एक हॉस्पिटल के बाहर देखा गया –

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बीते दिनों मुंबई के एक हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां दोनों ने पैपराजी कैमरामैन से उनकी फोटो शेयर न करने का निवेदन किया था। साथ ही वादा भी किया था कि दोनों जल्द ही खुद आधिकारिक रूप से इसका ऐलान कर देंगे। अनुष्का शर्मा ने कुछ समय पहले ही अपनी अगली फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग पूरी कर ली है।  फिल्म में वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button