मनोरंजन

Bhojpuri New Song: खेसारी लाल-यामिनी सिंह का नया गाना रिलीज, ‘इज्‍जतिया मर्दो के होला’ में मर्दों को चूमती दिखीं एक्ट्रेस

Bhojpuri New Song: फिल्‍म 'प्‍यार के बंधन' के गाने 'इज्‍जतिया मर्दो के होला' का फुल वीडियो रिलीज हो गया है। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bhojpuri New Song: ‘इज्‍जतिया मर्दो के होला’ रिलीज, विदेश में दिखा भोजपुरी का जलवा, यामिनी को संभालने में खेसारी लाल का छूटा पसीना

हरफनमौला एक्‍टर और भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव की फिल्‍म ‘प्‍यार के बंधन’ के गाने ‘इज्‍जतिया मर्दो के होला’ का फुल वीडियो रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर ‘कैप्‍टन वॉच हिट्स’ चैनल ने गुरुवार यानी कि 15 फरवरी को यह वीडियो रिलीज कर दिया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ खूबसूरत यामिनी सिंह नजर आ रही हैं। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं इसे कुछ ही घंटों में हजारों व्‍यूज मिल गए हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है।

इन दोनों स्टार के साथ एक भोजपुरी कलाकार नजर आ रहा है। उस कलाकार का नाम बीआईबी बिजेंद्र सिंह है। इस गाने का टाइटल ‘इज्जतिया मर्दो के होला’ बहुत गजब का है। म्यूजिक वीडियो के टाइटल से ही इस गाने का हिट होना तय माना जा रहा है। आइए इस भोजपरी गाना वीडियो के बारे में सब कुछ जानते हैं-

खेसारी लाल यादव ने गाया है गाना

इज्जतिया मर्दो के होला भोजपुरी गाने को ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव ने गाया है। वहीं, भोजपुरी की स्टार फीमेल सिंगर प्रियंका सिंह ने इनका साथ दिया है। दोनों सिंगर ने अपनी सुरीली आवाज से गाने में चार चांद लगा दिया है। ‘इज्जतिया मर्दो के होला’ गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। इन्होंने ही इस गाने का म्यूजिक भी तैयार किया है। गाने के वीडियो को अनंजय रघुराज ने डायरेक्ट किया है। वहीं, प्रोड्यूसर अभय सिन्हा हैं।

Read More:- Bhojpuri Song Video Release: पवन सिंह और श‍िवानी सिंह का ‘टिकुलिया ए राजा’ गाना रिलीज, दर्शकों ने खूब लुटाया प्यार, आप भी सुनें

यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट

इस गाने पर भोजपुरी दर्शकों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर के रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘नमन करते हैं खेसारी लाल यादव जैसे गायक को जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को देश और दुनिया में पहुंचाया।’ एक और यूजर ने लिखा- ‘हमें गर्व है कि हम बिहारी हैं जहां एक गायक है जो पूरे भारत को खुश करते हैं, हमें खेसारी भैया पर गर्व है।’

सड़क पर इधर-उधर मंडरा रही एक्ट्रेस

आपको बता दें कि अनंजय रघुराज के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म ‘प्‍यार के बंधन’ में इस गाने का सीक्‍वेंस विदेश का है। जहां यामिनी सिंह क्रॉप टॉप और जींस में नजर आ रही हैं। वह नशे की हालत में हैं और सड़क पर इधर-उधर मंडरा रही हैं। वह कभी पराये पुरुषों को चूमने लगती हैं तो कभी सड़क किनारे लगे फव्‍वारे पर चढ़ने लगती हैं। ऐसे में खेसारी उन्‍हें लगातार संभालने की कोश‍िश कर रहे हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

शानदार लग रही खेसारी-यामिनी की केमिस्ट्री

खेसारी अपनी ऑनस्‍क्रीन हमदम यामिनी के सामने गिड़गिड़ाते हुए कहते हैं कि वह ऐसा ना करें। क्‍योंकि लोग देख रहे हैं और मर्दों की भी इज्‍जत होती है। गाने में खेसारी और यामिनी सिंह की केमिस्‍ट्री शानदार लग रही है। वहीं इसे बड़ी खूबसूरती से फिल्‍माया गया है। इस गीत को देखते हुए आपको ‘दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे’ के गाने ‘जरा सा झूम लूं मैं’ की भी याद आ जाती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button