भोजपुरी

Bhojpuri Song Video Release: पवन सिंह और श‍िवानी सिंह का ‘टिकुलिया ए राजा’ गाना रिलीज, दर्शकों ने खूब लुटाया प्यार, आप भी सुनें

Bhojpuri Song Video Release: भोजपुरी के इस रोमांटिक गाने को पवन सिंह ने श‍िवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है। वहीं, इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह की बीवी का किरदार ऑनस्क्रीन कोमल सिंह ने निभाया है।

Bhojpuri Song Release: यू-ट्यूब पर ‘टिकुलिया ए राजा’ गाना रिलीज, यूजर ने लिखा- ‘हवन के बिना पूजा अधूरी, पवन के बिना भोजपुरी

14 फरवरी को भोजपुरी सिनेमा जगत के पावरस्टार पवन सिंह का एक जबरदस्त गाने का वीडियो रिलीज हुआ है। भोजपुरी सुपरस्‍टार पवन सिंह कमा नया गाना ‘टिकुलिया ए राजा’ बहुत ही कमाल का है। ‘टिकुल‍िया ए राजा’ गाने के वीडियो में प्‍यार के साथ बीवी की तकरार को भी दिखाया गया है। आपको बता दें कि इस म्यूजिक वीडियो का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार था।

VYRL भोजपुरी के यूट्यूब पर चैनल पर गाना अपलोड

भोजपुरी के इस रोमांटिक गाने को पवन सिंह ने श‍िवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है। वहीं, इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह की बीवी का किरदार ऑनस्क्रीन कोमल सिंह ने निभाया है। दोनों स्टार की जोड़ी बेहद कमाल की लग रही है। VYRL भोजपुरी के यूट्यूब पर चैनल पर ‘टिकुलिया ए राजा’ गाने का वीडियो अपलोड कर दिया गया है।

Read More:- Amrapali Nirahua Bhojpuri Video: फैंस को बहुत पसंद आ रहा आम्रपाली-निरहुआ का डांस, सुहागरात के बहाने दोनों ने किया ये काम

रौशन सिंह विश्‍वास ने लिखा है गाना

दरअसल इस ‘टिकुलिया ए राजा’ गाने के बोल को रौशन सिंह विश्‍वास ने लिखा है। असलम खान ने कोरियोग्राफी की है। वहीं, प्रियांशु सिंह ने म्‍यूजिक को कम्‍पोज किया है। इसके अलावा इस म्‍यूजिक वीडियो को दीपांश सिंह ने डायरेक्‍ट किया है। इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। साथ ही खुशी का इजहार भी कर रहे हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट

एक यूजर ने लिखा कि ‘पवन भईया को कौन कौन मानते हैं कि ये जब भी गाते हैं सीधे दिल को छू जाते हैं।’ दूसरे ने लिखा- ‘हवन के बिना पूजा अधूरी है और पवन के बिना भोजपुरी अधूरी है।’ एक और अन्य यूजर ने कमेंट किया कि ‘पवन सिंह वो शेर हैं जिनके आवाज में वो दम है जिसे सुनकर विरोधियों के कान से खून निकल जाता है पावर स्टार पवन सिंह।’ आपकाे बता दें कि दर्शकों को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button