Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर उनके टॉप 5 किरदारों पर एक नजर
Arjun Kapoor: 26 जून को बॉलीवुड के युवा और टैलेंटेड अभिनेता Arjun Kapoor अपना जन्मदिन मनाते हैं।
Arjun Kapoor : अर्जुन कपूर बर्थडे स्पेशल, फिटनेस से लेकर फिल्मों तक का सफर
Arjun Kapoor, 26 जून को बॉलीवुड के युवा और टैलेंटेड अभिनेता Arjun Kapoor अपना जन्मदिन मनाते हैं। Arjun Kapoor ने बेहद कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक भावुक इंसान, परिवार के प्रति समर्पित बेटे और समाज के मुद्दों पर खुलकर बोलने वाले स्टार भी हैं।
Arjun Kapoor का शुरुआती जीवन
Arjun Kapoor का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। वह मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बेटे हैं। Arjun Kapoor के चाचा अनिल कपूर और संजय कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम हैं। उनकी सौतेली माँ श्रीदेवी भी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री रह चुकी हैं। हालांकि अर्जुन का अपनी सौतेली माँ से रिश्ता जटिल रहा, लेकिन वह अपनी माँ मोना से बेहद करीब थे, जिनका निधन उनकी पहली फिल्म से कुछ ही समय पहले हुआ था।

करियर की शुरुआत
Arjun Kapoor ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म इशकजादे (2012) से की थी, जिसमें उन्होंने परिणीति चोपड़ा के साथ लीड रोल निभाया। फिल्म को काफी सराहना मिली और Arjun Kapoor को एक उभरते हुए सितारे के रूप में देखा जाने लगा। इसके बाद उन्होंने गुंडे, 2 स्टेट्स, की एंड का, हाफ गर्लफ्रेंड, पानीपत जैसी फिल्मों में काम किया। अभिनय के अलावा, Arjun Kapoor ने कई बार समाजसेवा, बॉडी शेमिंग जैसे विषयों पर भी अपनी बात रखी है, जिससे उनके संवेदनशील और समझदार व्यक्तित्व की झलक मिलती है।
Read More : Panchayat Season 4: पंचायत सीजन 4 कब और कहा होगी रिलीज़? जानिए फ्री में देखने का सीक्रेट जुगाड़!
वजन के वझे से नहीं मिल रही थी फिल्म
Arjun Kapoor का वजन कभी 140 किलो तक था, लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत और डेडिकेशन के साथ खुद को फिट किया और आज वह फिटनेस के लिए कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। उनकी रिलेशनशिप की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, खासकर मलाइका अरोड़ा के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा है। Arjun Kapoor एक प्राइवेट पर्सन हैं और अपने परिवार, खासकर बहनों अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के बहुत करीब हैं।
Read More : Pawan Kalyan: जुलाई में होगी ब्लॉकबस्टर्स की बारिश! साउथ सिनेमा से 5 तगड़ी फिल्में
जन्मदिन की खास बातें
हर साल Arjun Kapoor का जन्मदिन उनके फैंस और परिवार के लिए खास होता है। वह अक्सर इस दिन को अपने करीबियों के साथ मनाते हैं। सोशल मीडिया पर अर्जुन को ढेरों शुभकामनाएं मिलती हैं और फैंस उनके पुराने डायलॉग्स और मूवी सीन्स शेयर कर उन्हें याद करते हैं। Arjun Kapoor ने अपनी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास से साबित कर दिया है कि वह सिर्फ स्टार किड नहीं, बल्कि एक काबिल अभिनेता हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







