मनोरंजन

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने किया अपने बेटे के नाम का खुलासा, जाने क्या रखा नाम

कुछ ऐसी है अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के बेटे की पहली झलक


हाल ही में टीवी अदाकारा अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने अपने बेबी बॉय का इस दुनिया में स्वागत किया था. अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने बड़े ही स्पेशल तरीके से इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी. इतना ही नहीं अनता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है. अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने अपने बेटे का नाम आरव रेड्डी रखा है साथ ही साथ उन्होंने आरव रेड्डी की पहली झलक को दुनिया के सामने रखा. अभी हाल ही में अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है.  जिसमें उनका फर्स्टलुक शेयर करने का अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया था.

 

बेटे की पहली झलक

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने जब अपनी प्रेग्नेंसी की बात का ऐलान सोशल मीडिया पर किया, तब से ही वो अपने फैंस के बीच छाए हुए थे. लोगों को कब से इस पल का इंतजार था कि कब अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी उनके सामने अपने बच्चे की पहली झलक दिखाएंगे. जब सभी लोगों को उनके बेबी का इतना इंतजार था तो वो कैसे लोगों को निराश कर सकते थे. अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने अपने बच्चे के जन्म की खबर और सादगी से उसके नाम को घोषित करने के बाद, उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने बेटे आरव रेड्डी को फैंस के सामने पेश किया. इस क्यूट कपल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया है. जो निश्चित रूप से आपको भी बहुत ज्यादा पसंद आएगा.

 

और पढ़ें: अभी एक बार फिर धीरे धीरे नॉर्मल हो रही है रिया चक्रवर्ती की जिंदगी, अक्सर भाई शॉविक के साथ आती है नजर

 

https://www.instagram.com/p/CLjyNIdglDY/?utm_source=ig_web_copy_link

 

वीडियो में किया जबरदस्त धमाका

अगर आप इस वीडियो को देखगे, तो इसमें अनीता हसनंदानी अपने बेबी बंप पर बम के सेव में पेंटिंग बनये हुए नजर आ रही हैं. जबकि पति रोहित रेड्डी इस बम में आग लगाकर इसे ब्लास्ट करने का काम करते दिख रहे हैं. उसके बाद आप देखेंगे कि बम ब्लास्ट होते ही अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी अपने बच्चे आरव को गोद में लिए हुए दिखाई देते हैं. अनीता हसनंदानी ने ये शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘और हमारा बच्चा AARAVV 9/02/2021 को आ गया है.’ जबकि पति रोहित रेड्डी ने लिखा ‘AARAVV आ गया है #Firstglance’.

 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button