मनोरंजन

Amitabh Bachchan And Shatrughan Sinha: क्यों सोनाक्षी की शादी में नहीं शामिल हुआ बच्चन परिवार? जानिए क्या है वजह, इन सितारों ने भी बनाई दूरी

Amitabh Bachchan And Shatrughan Sinha: 23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रजिस्टर शादी की थी। इसके बाद कपल ने उसी दिन रात को एक शानदार रिसेप्शन रखा जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शामिल हुए थे। हालांकि पार्टी में बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा था। इसके अलावा ना तो कपूर शामिल हुए, ना ही देओल और ना ही इस शादी में करण जौहर, रोहित शेट्टी, प्रभुदेवा जैसे फिल्म निर्देशक नजर आए।

Amitabh Bachchan And Shatrughan Sinha: अमिताभ बच्चन से शत्रुघ्न सिन्हा को हो गई थी जलन, क्या दुश्मनी की वजह से नहीं शामिल हुआ बच्चन परिवार?

23 जून 2024 को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रजिस्टर शादी की थी। इसके बाद कपल ने उसी दिन रात को एक शानदार रिसेप्शन रखा जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शामिल हुए थे। हालांकि पार्टी में बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा था। इसके अलावा ना तो कपूर शामिल हुए, ना ही देओल और ना ही इस शादी में करण जौहर, रोहित शेट्टी, प्रभुदेवा जैसे फिल्म निर्देशक नजर आए। जिनके साथ सोनाक्षी सिन्हा काम कर चुकी हैं। ऐसे में हर किसी के मन में बार-बार यह सवाल उठ रहा है कि आखिर शत्रुघ्न सिन्हा के खास दोस्त होने के बावजूद भी सोनाक्षी सिन्हा और उनके दामाद को आशीर्वाद देने अमिताभ बच्चन क्यों नहीं पहुंचे। कुछ लोग ये भी बात कर रहे हैं कि पुराने अनबन की वजह से अमिताभ बच्चन और उनका परिवार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी की शादी में नहीं नजर आया।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद ही दोनों कपल ने शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में दोनों ही कपल रॉयल लुक में नजर आए। Amitabh Bachchan And Shatrughan Sinha सोनाक्षी और जहीर के इस ग्रैंड रिसेप्शन में उनकी फैमिली के अलावा इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। जिसमें सलमान खान, रेखा, जैसे कई सुपरस्टार की मौजूदगी रही।

शादी में नहीं पहुंचा बच्चन परिवार Amitabh Bachchan And Shatrughan Sinha

हालांकि इस पार्टी में ना तो अमिताभ बच्चन खुद आए और ना ही उनकी फैमिली का कोई सदस्य इस रिसेप्शन में पहुंचा। जिसके चलते फैंस यह कयास लग रहे हैं कि अमिताभ ने अभी भी उसे दुश्मनी को खत्म नहीं किया है। बच्चन फैमिली का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने सालों पहले एक शो में कहा था कि ‘फिल्म’ काला पत्थर के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ उनके रिश्ते बिगड़ गए थे।

Read More:- Shatrughan Sinha Hospitalized: सोनाक्षी की शादी के छठे दिन बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा हॉस्पिटल में एडमिट, शादी की भागदौड़ में थक गए थे अभिनेता

अमिताभ बच्चन से शत्रुघ्न सिन्हा को हो गई थी जलन Amitabh Bachchan And Shatrughan Sinha

उन्होंने कहा था कि वो और अमिताभ बच्चन एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे, लेकिन कभी रोमांच के चक्कर में तो कभी रोमांस के चक्कर में दोनों के बीच दूरियां आ गईं। हालांकि इस दुश्मनी को उन्होंने इमैच्योर कहते हुए ये कुबूल किया था कि उस दौर में उन्हें अमिताभ बच्चन से जलन हो गई थी। साथ ही उन्होंने ये भी स्पष्ट कर दिया था कि अब दोनों के रिश्ते सही हो गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का भोजपुरी वर्जन होस्ट करते हैं।

Read More:- Sonakshi Zaheer Wedding Inside Video Photos: पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर किया बेटी की शादी का वीडियो, लोगों को दिया धन्यवाद, बोले- ये है ‘वेडिंग ऑफ द सेंचुरी’

क्या दुश्मनी की वजह से नहीं शामिल हुआ बच्चन परिवार Amitabh Bachchan And Shatrughan Sinha

भले ही वे दोनों कभी एक दूसरे के शो में शामिल नहीं हुए, लेकिन 5 साल पहले अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा ने रितेश देशमुख और साजिद खान के शो ‘यादों की बारात’ में एक साथ शिरकत की थी। सोनाक्षी भी कई बार अमिताभ बच्चन के ‘केबीसी’ में अपनी हाजिरी लगा चुकी हैं। यानी दुश्मनी की वजह से बच्चन परिवार, सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल नहीं हुआ, इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।

Read More:- Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन पार्टी में पहना था इतना महंगा ड्रेस, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर दी बधाई Amitabh Bachchan And Shatrughan Sinha

आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, करण जौहर के साथ तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सोनाक्षी और जहीर की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए कपल को बधाई दी है। तो शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर जिनके साथ सोनाक्षी का नाम जोड़ा गया था, उन्होंने खुद को इस शादी से दूर ही रखना पसंद किया। बाकी खान और मोरानी जिनके साथ सिन्हा परिवार का पुराना रिश्ता है, वो सभी इस शादी में शामिल हुए थे।

Read More:- Sonakshi Zaheer Marriage: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ने शादी के लिए क्यों चुनी 23 जून की डेट? कपल ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

साउथ मुंबई के दादर इलाके में थी पार्टी Amitabh Bachchan And Shatrughan Sinha

आमतौर पर बॉलीवुड के ज्यादातर इवेंट मुंबई के सबर्ब में होते हैं। रणवीर-दीपिका की शादी का रिसेप्शन सांताक्रुज के ग्रैंड हयात में हुआ था। तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का रिसेप्शन बांद्रा के ‘ताज लैंड एंड्स’ में हुआ था। कपल ने मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर ‘जेडब्ल्यू मैरियट’ में अपने रिसेप्शन का आयोजन किया था। लेकिन सोनाक्षी-जहीर की शादी का रिसेप्शन सबर्ब में नहीं बल्कि साउथ मुंबई के दादर इलाके में था।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कई लोगों ने घर पर गिफ्ट्स भेजकर दी शुभकामनाएं Amitabh Bachchan And Shatrughan Sinha

मुंबई की बारिश में ट्रैफिक का सामना करते हुए वेन्यू तक जाना प्रक्टिकली काफी मुश्किल था। और यही वजह है कि कई सेलिब्रिटी ने सोनाक्षी सिन्हा की वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होना स्किप करते हुए उनके घर पर गिफ्ट्स भेजकर ही काम चला लिया। सोनाक्षी की शादी की रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख खान और आमिर खान भी नहीं शामिल हुए थे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button