मनोरंजन

Top Unmarried Celebrities: बॉलीवुड के हॉट चेहरे जो अभी तक हैं अनमैरिड

Top Unmarried Celebrities: बॉलीवुड के टॉप-10 सेलेब्स जो जीते हैं अनमैरिड लाइफ 

Highlights :
  • बॉलीवुड में अनमैरिड चेहरों की लंबी लिस्ट है
  • शादी की जगह लिव-इन का चलन बढ़ा है
  • अनमैरिड लाइफस्टाइल चलन के कई कारण हैं
Top Unmarried Celebrities: भारत में शादी-विवाह को संस्कार से जोड़कर देखा जाता है। पर, बदलते समय के साथ लोगों के बीच शादी को लेकर इंटरेस्ट कम हुआ है। पश्चिम सभ्यता में प्रचलित ‘ लिव-इन ‘ की तरफ भारतीय युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अभी तक शादी नहीं किया। इन सितारों में कुछ जीवित हैं तो कुछ का देहांत हो चुका है। आज हम ऐसे ही 10 बॉलीवुड सेलेब्रिटी के बारे में जानेंगे जिन्होंने शादी नहीं किया।

1. संजीव कुमार उर्फ हरिभाई जरीवाला

बॉलीवुड सेलेब्स में अनमैरिड चेहरे में फेमस ऐक्टर संजीव कुमार का चर्चा जरुरी हो जाता है। संजीव कुमार को महान अभिनेताओं की श्रेणी में शामिल किया जाता है। इनकी अदाकारी बेमिसाल थी। इन्हें नेशनल अवार्ड के अलावा फिल्मफेयर के साथ अन्य पुरस्कार मिले थे। 1985 में मात्र 47 वर्ष की आयु में संजीव कुमार हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए। ये आजीवन अनमैरिड रहे। इनके अफेयर के चर्चे भी फिल्मी गलियारे में मशहूर थे।

2. सलमान खान उर्फ भाईजान

बॉलीवुड के दबंग भाईजान सलमान खान आज के सबसे फेमस अनमैरिड सेलेब्रिटी हैं। सलमान खान अभी तक अनमैरिड हैं। सलमान के अफेयर के किस्से से उनके फैंस भी वाकिफ हैं। सलमान खान के अफेयर के बारे में कहा जाता है, कि  उनका अफेयर 90 के दौर की खूबसूरत अदाकारा संगीता बिजलानी , सोमी अली से लेकर ऐश्वर्य राय, जरीन खान और कैटरीना कैफ तक चले। ऐश्वर्य राय को लेकर सलमान खान का नाम काफी चर्चा में रहा। फिलहाल सलमान के फैंस उनकी शादी के लिए इंतजार कर रहे हैं।

3. सिद्धार्थ शुक्ला

 चर्चित टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 13 वें सीजन और फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी के 7वें सीजन के विनर थे। सिद्धार्थ शुक्ला एक फेमस मॉडल, एक्टर एंड टीवी होस्ट थे। उन्होंने फिल्मों के अलावा सुपरहिट टीवी सीरियल्स में काम किया था। सिद्धार्थ शुक्ला को आज भी फैंस ‘बालिका वधु’ और ‘दिल से दिल तक’ में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए याद करते हैं। बिग बॉस के अभी तक के इतिहास में सिद्धार्थ शुक्ला सबसे चर्चित चेहरा थे। शो में सिद्धार्थ शुक्ला के एटीट्यूड और डॉयलाग ने फैंस का दिल जीता था। सिद्धार्थ शुक्ला के अफेयर के चर्चे कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़े। बिग बॉस में शहनाज गिल के साथ सिद्धार्थ की जोड़ी को पसंद किया गया। सिद्धार्थ अनमैरिड थे। 2021 में, सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया को छोड़ कर चले गए।

4. तब्बू

बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अदाकारा तब्बू भी अभी तक कुंवारी हैं। हालांकि, मीडिया में खबर उड़ी थी कि तब्बू के दिल में अजय देवगन के लिए प्यार छुपा था। तब्बू अपनी पहली ‘विजयपथ’ में फिल्म अजय देवगन के साथ दिखी थीं। तब्बू अनमैरिड हैं और अपने लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। तब्बू के फैंस उन्हें बहुत प्यार करते हैं। तब्बू अपने जबरदस्त ऐक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

5. अमीशा पटेल

‘कहो न प्यार है’ और ‘गदर’ जैसे सुपरडूपर हिट मूवीज में अपने नाजुक अंदाज और कटीली मुस्कान से फैंस के दिलों को छेंदने वाली खूबसूरत अदाकारा अमीशा पटेल अभी तक कुंवारी हैं। बॉलीवुड में अमीशा पटेल ने ऋतिक रोशन के अपोजिट सुपरहिट फिल्म कहो न प्यार से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। फैंस चाहते हैं कि अमीशा पटेल यूँही हसीन दिखती रहें। फैंस को इंतजार है कि अमीशा कब शादी करने वाली हैं।

6. करण जौहर

बॉलीवुड के फेमस फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं करन जौहर। करण जौहर बॉलीवुड की सनसनी माने जाते हैं। करण जौहर का ड्रेसिंग स्टाइल सबसे अलग है और उन्हें बदल-बदल कर कपड़े पहनने का शौक है। करण जौहर अभी तक अनमैरिड हैं। करण और अभिनेत्री काजोल अच्छे दोस्त माने जाते हैं। करन ने कुछ कुछ होता है, कभी अलविदा न कहना, हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां जैसी सुपरडूपर हिट मूवीज बनाया है। करण का टीवी शो ‘काफी विद करण’ बहुत फेमस है।

7. तुषार कपूर

 बॉलीवुड के जम्पिंग मैन के नाम से विख्यात अपने समय के सुपरस्टार जितेंद्र के बेटे हैं तुषार कपूर। तुषार कपूर अभी तक अनमैरिड हैं। तुषार ने बॉलीवुड में फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से पर्दापण किया था। तुषार ने ढ़ेरों मूवीज में काम किया है। पर, तुषार अभी तक अविवाहित हैं। फैंस उनके शादी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।

8. एकता कपूर

 एकता कपूर बॉलीवुड की नामचीन हस्ती हैं। एकता कपूर अभिनेता जितेंद्र की बेटी और ऐक्टर तुषार कपूर की बहन हैं। एकता कपूर ने भी अपने भाई तुषार की तरह विवाह नहीं किया है। एकता काफी हॉट और बेहद खूबसूरत हैं। एकता के नखरे फेमस हैं। टीवी सीरियल्स को एकता ने नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। एकता ने ‘क’ नाम से ढ़ेरों सीरियल्स बनाए हैं। एकता ने बॉलीवुड में भी कई फिल्म्स बनाए हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी एकता की खूबसूरती कहर ढ़ाती है।

9. अक्षय खन्ना

 अपने जमाने के फेमस ऐक्टर विनोद खन्ना के पुत्र हैं अक्षय खन्ना। अक्षय खन्ना को बॉलीवुड का मोस्ट टैलेंटेड अभिनेता माना जाता है। बता दें कि अक्षय खन्ना ने भी शादी नहीं किया है। अक्षय अनमैरिड हैं और अपने लाइफ का लुत्फ उठा रहे हैं। अक्षय खन्ना ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अक्षय खन्ना के फैंस उनकी शादी को लेकर चर्चा करते रहते हैं। अक्षय खन्ना ने अभी हाल ही में अजय देवगन और तब्बू के साथ दृश्यम -2 में काम किया है। फिल्म में अक्षय की ऐक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है।

10.  संजय लीला भंसाली

फिल्मी दुनिया में संजय लीला भंसाली एक बड़ा नाम है। संजय मल्टी-टैलेंटेड पर्सन हैं। बड़े पर्दे पर संजय लीला भंसाली की सुपरहिट मूवी ‘हम दिल दे चुके सनम’ को दर्शक आज भी याद करते हैं। संजय लीला भंसाली अनमैरिड हैं। उन्होंने विवाह नहीं किया है। संजय के अनमैरिड होने की बात बहुत कम लोगों को पता है। संजय ने देवदास, पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं, छोटे पर्दे पर संजय लीला भंसाली की सीरियल ‘सरस्वतीचंद’ ने काफी सुर्खिया बटोरी थी। देखते हैं कि संजय लीला भंडारी शादी के बंधनों में कब कैद होते हैं?

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button