Allu Arjun: अल्लू अर्जुन का बर्थडे स्पेशल, साउथ से लेकर नॉर्थ तक छाया क्रेज़
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन, जो कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक चमकते सितारे हैं, आज उनका जन्मदिन है। उनका जन्म 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था।
Allu Arjun: स्टाइल और स्वैग का बादशाह, अल्लू अर्जुन का बर्थडे सेलिब्रेशन
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन, जो कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक चमकते सितारे हैं, आज उनका जन्मदिन है। उनका जन्म 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। अल्लू अर्जुन की ज़िंदगी और हर मूवी दर्शकों के दिलों पर एक खास छाप छोड़ जाती है और लोग उन्हें दिल से बहुत प्यार करते हैं। इस ख़ास अवसर पर आइए जानते हैं उनके फिल्मी करियर और कुछ सुने-अनसुने किस्सों के बारे में।
अल्लू अर्जुन का परिवार
अल्लू अर्जुन का परिवार फिल्मी दुनिया से जुड़ा हुआ है। उनके पिता अल्लू अरविंद एक प्रसिद्ध निर्माता हैं और चाचा चिरंजीवी भी तेलुगू सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म “गंगोत्री” से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 2004 में आई फिल्म “आर्य” से मिली। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया और उनके अभिनय को खूब सराहा गया।
Read More : Jeetendar Birthday: बॉलीवुड के जंपिंग जैक जीतेन्द्र का जन्मदिन, जानिए उनका सुनहरा सफर
साउथ से लेकर नॉर्थ तक छाया क्रेज़
उनका डांसिंग स्टाइल और फैशन सेंस युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। वह हर रोल में जान डाल देते हैं, चाहे वह एक्शन हो, रोमांस या कॉमेडी। उनकी सुपरहिट फिल्मों में “बन्नी”, “आर्य 2”, “रेस गुर्रम”, “सराइनोडु”, “अला वैकुंठपुरमलो” और हालिया ब्लॉकबस्टर “पुष्पा: द राइज़” शामिल हैं। “पुष्पा” में उनके लुक, डायलॉग्स और परफॉर्मेंस ने उन्हें पूरे भारत में और भी ज्यादा लोकप्रिय बना दिया।
Read More : Mouni Roy: ब्लैक में मौनी रॉय का ग्लैमरस अवतार, फैशन लवर्स के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन!
अल्लू अर्जुन का बर्थडे सेलिब्रेशन
अल्लू अर्जुन जो की साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े सितारे हैं और उनके फैन्स के लिए उनका जन्मदिन बेहद खास होता है उनके फैंस उनका बर्थडे एक फेस्टिवल की तरह मानते है और काई बार तो उनके फैंस को जरूरत मंदों को खाना बांटते हुए भी देखा गया है खुद अल्लू अर्जुन भी अपने जन्म दिन पर फैन्स को शुक्रिया कहते हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com