मनोरंजन

Ajay Devgn-Kajol Honeymoon Kissa: दो महीने के हनीमून में सिर्फ 40 दिन में घर लौट आए थे काजोल और अजय देवगन, एक्टर बोले- मैं बहुत थक चुका हूं

Ajay Devgn-Kajol Honeymoon Kissa: काजोल और अजय साल 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे। काजोल अक्सर अपने रिश्ते के बारे में खुलासे करती रहती हैं। एक बार उन्होंने बताया था कि अजय को हनीमून पर घर की याद आने लगी थी जिसकी वजह से वो अपनी ट्रिप के बीच में ही वापस आ गए थे।

Ajay Devgn-Kajol Honeymoon Kissa: ‘हलचल’ के सेट से शुरू हुई थी काजोल-अजय की लवस्टोरी, वर्ल्ड टूर हनीमून पर बोर हो गए थे अजय

काजोल और अजय देवगन बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे से जितना प्यार करते हैं उतनी ही एक-दूसरे की टांग खिंचाई करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। काजोल अजय को अक्सर परेशान करती रहती हैं। जिसकी वजह से दोनों के बीच हमेशा प्यार बना रहता है। ये कपल दो बच्चों के पेरेंट्स भी हैं। काजोल और अजय साल 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे। काजोल अक्सर अपने रिश्ते के बारे में खुलासे करती रहती हैं। एक बार उन्होंने बताया था कि अजय को हनीमून पर घर की याद आने लगी थी जिसकी वजह से वो अपनी ट्रिप के बीच में ही वापस आ गए थे।

आपको बता दें कि अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी 1995 में फिल्म गुंडाराज के सेट से शुरू हुई थी। इस जोड़ी को साथ एक कपल के तौर पर देखना हर किसी के लिए हैरत की बात थी। 1999 में अजय-काजोल ने शादी करने का फैसला किया था। आज भी ये कपल हंसी-खुशी अपनी जिंदगी गुजार रहा है। काजोल और अजय के दो बच्चे निसा और युग हैं। जहां निसा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं वहीं युग इन सब चीजों से दूरी ही बनाए रखते नजर आते हैं। लेकिन कम ही लोग ये बात जानते हैं कि शादी के बाद जब अजय और काजोल हनीमून पर निकले तो उन्हें जल्द ही वापस घर लौटना पड़ गया। इसकी बड़ी वजह अजय थे जो हनीमून पर एक चीज को काफी मिस कर रहे थे।

इंटरव्यू में काजोल ने हनीमून का किया था खुलासा Ajay Devgn-Kajol Honeymoon Kissa

एक बार कर्ली टेल्स को दिए गए इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने इस हनीमून ट्रिप का खुलासा किया था। काजोल ने बताया था कि उन्होंने 2 महीने का हनीमून प्लान किया था। शादी से पहले उन्होंने अजय से कहा था कि मैं शादी के बाद हनीमून के लिए वर्ल्ड टूर करना चाहती हूं। तो अजय ने हामी भर दी थी। शादी के बाद दोनों ने ट्रिप के टिकट बुक किए और ऑस्ट्रेलिया को रवाना हो गए। इसके बाद लॉस एंजेल्स से होते हुए लॉस वेगास तक पहुंच गए।

Read More:- Kangana Ranaut Car Driving: कंगना रनौत ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को दी करारी शिकस्त, पहली बार लोकसभा सांसद बनीं एक्ट्रेस को नहीं आती है ड्राइविंग, खुद किया था खुलासा

अजय को होने लगा था सिर दर्द Ajay Devgn-Kajol Honeymoon Kissa

इसके बाद दोनों की ट्रिप का अगला पड़ाव ग्रीस था। काजोल ने बताया था कि तब तक हमारी ट्रिप का 40 दिनों का वक्त बीत चुका था। काजोल ने बताया कि ग्रीस में ट्रिप के दौरान एक सुबह अजय उठे और अचानक बोलने लगे कि मुझे काफी सिरदर्द हो रहा है। काजोल ने कहा कि, दवा लेने के बाद भी अजय बार-बार सिरदर्द की बात करते ही रहे। इसके बाद मैंने उनसे पूछा कि आखिर क्या किया जाए। तो अजय ने कहा कि क्या हम घर वापस चल सकते हैं।

काजोल ने लिया था अजय का टेस्ट Ajay Devgn-Kajol Honeymoon Kissa

काजोल बताती हैं कि मैंने अजय से पूछा कि क्या सिरदर्द के लिए तुम हनीमून ट्रिप बीच में छोड़कर घर जाना चाहते हो, इस पर अजय ने कहा कि यार मैं बेहद थक गया हूं और बोर भी हो गया हूं। मैं अब बहुत थक चुका हूं। इसके बाद हम दोनों वापस मुंबई लौट आए थे। काजोल ने कहा था कि ‘वो सब अजय के लिए टेस्ट था।

फिल्म ‘हलचल’ के सेट से शुरू हुई थी लवस्टोरी Ajay Devgn-Kajol Honeymoon Kissa

आपको बता दें कि दोनों की प्रेम कहानी फिल्म ‘हलचल’ के सेट से शुरू हुई। सेट पर काजोल बड़ बड़ बोलती रहती और अजय चुपचाप बैठे रहते और यही से अजय बड़बोली काजोल को भा गए और दिल में हलचल मचा गए। दोनों को इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया, मगर दोनों में से कोई अपने दिल की बात जुबां पर न ला सके। काजोल ने बताया था कि मैं शॉट के लिए रेडी थी। मैंने पूछा क‍ि मेरा हीरो कहां है? किसी ने अजय की तरफ इशारा किया।

We’re now on WhatsApp. Click to join

एक-दूसरे की आंखों की भाषा समझते थे दोनों Ajay Devgn-Kajol Honeymoon Kissa

अजय कोने में चुपचाप बोर इंसान की तरह बैठे थे। मिलने से 10 मिनट पहले तक मैं अजय के बारे में बि‍चिंग कर रही थी। फिल्म के सेट पर इनकी दोस्ती बढ़ी और इनके बीच बातों का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। इस बीच ना अजय ने काजोल को प्रपोज किया ना काजोल ने अजय को। दोनों बस एक-दूसरे की आंखों की भाषा समझते थे। काजोल ने आगे बताया, “हम डिनर के लिए जाते थे। अजय जुहू में रहते थे और मैं साउथ बॉम्‍बे में, इसलिए हमारा आधे से ज्‍यादा वक्‍त कार में ही बीता।

डेट के पांच साल के बाद दोनों ने की शादी Ajay Devgn-Kajol Honeymoon Kissa

मेरे दोस्तों ने मुझे अजय के लिए वॉर्न भी किया था। उनकी छवि बाकियों के साथ कुछ और थी, अजय मेरे लिए अलग थे।” अजय और काजोल की डेटिंग करीब 5 सालों तक चली और फिर काजोल ने उस वक्त अजय से शादी की जब उनका करियर परवान पर था। करियर से ज्यादा काजोल ने अपने प्यार को तवज्जो दिया और 24 फरवरी 1999 को अजय से मराठी रीति रिवाजों के साथ शादी रचा ली।

ये है अजय देवगन का वर्कफ्रंट Ajay Devgn-Kajol Honeymoon Kissa

अजय ने एक बार बताया था कि उन्होंने आज तक कभी काजोल को प्रपोज नहीं किया क्योंकि उन्हें लगा कि इसकी कोई जरूरत ही नहीं है। काजोल खुद से ही शादी के लिए राजी हो गईं थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन आखिरी बार फिल्म शैतान में आर माधवन के साथ नजर आए थे। वो जल्द ही सिंघम अगेन, रेड 2 और दे दे प्यार दे 2 में नजर आने वाले हैं। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button