मनोरंजन

Aishwarya rai birthday: मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन के जन्मदिन पर देखिए उनकी ये 5 सुपरहिट मूवीज़

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की ब्यूटी क़्वीन हैं और एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी। बॉलीवुड के इस फेमस स्टार का जन्मदिन 1 नवंबर को है। आपको बता दें इस बार का जन्मदिन उनके लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि ऐश्वर्या एक बार फिर से माँ बनने जा रही है और बच्चन परिवार को एक और बड़ी खुशखबरी देने जा रही है।

Aishwarya rai birthday: ऐश्वर्या राय बच्चन की ये मूवी जिसके कारण वो बन गईं बॉलीवुड की क़्वीन 


ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की ब्यूटी क़्वीन हैं और एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी। बॉलीवुड के इस फेमस स्टार का जन्मदिन 1 नवंबर को है। आपको बता दें इस बार का जन्मदिन उनके लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि ऐश्वर्या एक बार फिर से माँ बनने जा रही है और बच्चन परिवार को एक और बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। 

मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय के खूबसूरती और अदाओं का जलवा तो आपने फिल्मों में देखा ही होगा। आज उनके जन्मदिन पर चलिए बात करते है सुपरहिट मूवीज के बारे में। 

हम दिल दे चुके सनम (1999)

फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ ऐश्वर्या राय के करियर की सबसे हिट फिल्म है। संजय लीला भंसाली के द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी में एक नवविवाहित व्यक्ति (अजय देवगन) को पता चलता है कि उसकी पत्नी (ऐश्वर्या राय)  किसी और से (सलमान खान) से प्यार करती है और वह उन्हें मिलाने का फैसला करता है। समाज की परवाह छोड़ वह अपनी पत्नी को उसके असल प्यार से मिलवाने के लिए इटली ले जाता है। लेकिन फिल्म के अंत में ऐश्वर्या को अपने पति से ही प्यार हो जाता है और वे उन्हें छोड़कर अपने पहले प्यार के पास जाने से इंकार कर दिया। फिल्म में ऐश्वर्या ने अपने चुलबुले अंदाज से हंसाया भी है और अपनी संजीदा एक्टिंग से रूलाया भी है। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था।

https://youtu.be/UIYW8IZ89rQ

देवदास (2002)

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘देवदास’ आज भी हिंदी सिनेमा में एक मील का पत्थर है। फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित मुख्य किरादर में नजर आए। ऐश्वर्या ने फिल्म में पारो का किरदार निभाया था। फिल्म में ऐश्वर्या ने किरदार की जो गहराई पकड़ी थी वह तारीफ के काबिल थी। ‘देवदास’ में कॉस्टयूम में सजी-धजी ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आईं। ये फिल्म एक नाटक पर आधारिक फिल्म थी। ये फिल्म भारत में कई भाषाओं में रिलीज़ हुई थी और बहुत इसे बहुत फेम भी मिला था। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या को दूसरी बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

 

Read More: Ananya Pandey Birthday: अनन्या पांडे शॉर्ट ब्लू ड्रेस और व्हाइट फ्लैट्स में मनाती नज़र आईं अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट

गुरु (2007)

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित यह फिल्म ना सिर्फ ऐश्वर्या के करियर की बेहतरीन फिल्म बनी बल्कि इस फिल्म से ही अभिषेक बच्चन संग उनके इश्क़ की खबरें वायरल होने लगी और दोनों करीब आए। फिल्म की कहानी गांव में रहने वाले एक ऐसे व्यक्ति के ऊपर आधारित है जो अपनी पत्नी के साथ, 1958 की शुरुआत में बॉम्बे आता है और अपनी मेहनत तथा दूरदर्शिता से भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा उद्योगपति बन जाता है। गुरु में ऐश्वर्या राय का सहज अभिनय देखने को मिला था।

 

जोधा अकबर (2008) 

ऐश्वर्या की जोधा अकबर इतिहास को फिर से उजागर करती है। भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण कहानियों में एक जोधा-अकबर एक प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में ऐश्वर्या ने जिस अंदाज में एक राजपुताना राजकुमारी का किरदार निभाया वह दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म में उनके खूबसूरत रॉयल लुक ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था।

 

धूम 2 (2006)

धूम 2 में ऐश्वर्या एक चोर के अवतार में नजर आई थी। फिल्म में वह ऋतिक रोशन के अपोजिट नजर आई हैं। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में अभिनेत्री का ग्लैमर से भरपूर बोल्ड अवतार नजर आया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या एक नए अंदाज़ में नज़र आई थी। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button