मनोरंजन

ग्लैमर दुनिया की वो अभिनेत्रियां जिन्हें डेट कर चुके हैं सिद्धार्थ शुक्ला

शहनाज गिल से लेकर रश्मि देसाई तक इन एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है सिद्धार्थ शुक्ला का नाम


टीवी की दुनिया के सबसे ज्यादा फिट कहे जाने वाले अभिनेता और बिग बॉस सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का महज 40 साल की उम्र में निधन हो गया। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। “बाबुल का आंगन छुटे न” से टीवी जगत में अपने करियर की शुरुआत करने वाले सिद का करियर अभी के पीक पर था। अपने करियर के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने कई टीवी शो और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। वह सिर्फ टीवी की दुनिया का एक जाना माना चेहरा नहीं थे बल्कि उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में भी अहम किरदार निभाया था। इतना ही नहीं सिद्धार्थ ने बिग बॉस में भी हिस्सा लिया और इस दौरान उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर देते हुए बिग बॉस सीजन 13 का खिताब अपने नाम किया।

सिद्धार्थ का यूं सभी को छोड़ कर चला जाना उनके फैंस के लिए एक सदमे वाली बात है। आपको बता दें कि टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला का नाम कई बड़ी एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा है, तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कौन है वो एक्ट्रेस जिनके साथ सिद्धार्थ का नाम जोड़ा गया है।

https://www.instagram.com/p/CSQwYGjCVlq/?utm_source=ig_web_copy_link

शहनाज गिल: बिग बॉस13 के बाद से सिद्धार्थ शुक्ला का नाम शहनाज गिल के साथ जोड़ा जाने लगा था। खबरों के अनुसार शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला की रुमार्ड गर्लफ्रेंड है। इन दोनों की जोड़ी को लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। इनके फैंस इन्हें सिद्नाज के नाम से बुलाते हैं। जिस वक्त सिद्धार्थ के निधन की खबर ने शहनाज को मिली, उस समय वह शूटिंग पर थी। इस दुःखद खबर ने उसे हिलाकर रख दिया है।

और पढ़ें: बिग बॉस OTT सीजन की सबसे ज्यादा विवादित प्रतियोगी है मुस्कान जट्टाना, इन विवादों से जुड़ा है इनका नाम

तनीषा मुखर्जी: सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी के साथ खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में काम किया है। जिसके बाद खबर आई कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। लेकिन बता दें कि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर आधिकारिक रूप बात नहीं की। ये खबरें कुछ समय तक सोशल मीडिया पर रही और उसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरे आने लगी।

https://www.instagram.com/tv/CLQs2cXJ6Ly/?utm_source=ig_web_copy_link

आकांक्षा पुरी: तनीषा मुखर्जी के बाद सिद्धार्थ शुक्ला का नाम आकांक्षा पुरी के साथ जुड़ा था। बता दें कि उस समय पर खुद आकांक्षा पुरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर दोनों के रिश्ते को हवा दी थी। इस दौरान सिद्धार्थ और आकांक्षा को कई पार्टियों में भी साथ देखा गया था। लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ले कर खुल कर बात नहीं की।

दृष्टि धामी: सिद्धार्थ शुक्ला का नाम टीवी के रियालिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के दौरान एक्ट्रेस दृष्टि धामी के साथ जुड़ा था। हालांकि बाद में दृष्टि धामी की शादी किसी और से हो गई। लेकिन जब दृष्टि धामी ने शादी की तो उस समय पर दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बाद में दृष्टि धामी ने नीरज खेमका से शादी की।

रश्मि देसाई:  सिद्धार्थ शुक्ला का नाम रश्मि देसाई के साथ भी जुड़ा है। वैसे तो बिग बॉस में आपको सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई का जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला होगा लेकिन बता दें कि बिग बॉस में आने से पहले सिद्धार्थ और रश्मि एक साथ टीवी शो ‘दिल से दिल तक’ में काम कर रहे थे इस दौरान उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। लेकिन शो के दौरान ही दोनों के अफेयर और बाद में लड़ाई की खबरें आने लगी थीं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button