चुनाव

MP Congress Candidate List 2023: MP में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, प्रमुख सीटों पर उतारे ये प्रत्याशी

मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 88 उम्मीदवार हैं। पार्टी ने तीन सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं। वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रजापति का टिकट काटने के बाद कांग्रेस ने उन्हें गोटेगांव से फिर उतारा।

MP Congress Candidate List 2023: दूसरी लिस्ट में 88 कैंडिडेट्स के हैं नाम जारी, कमलनाथ ने दी शुभकामनाएं


MP Congress Candidate List 2023: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची की घोषणा कर दी है। गुरुवार देर रात जारी की गई इस सूची के साथ, पार्टी ने 17 नवंबर को होने वाले 230 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए एक को छोड़कर सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस ने इन प्रमुख सीटों पर उतारे ये उम्मीदवार

कांग्रेस की इस लिस्ट में मुरैना से दिनेश गुर्जर, भिंड से चौधरी राकेश चतुर्वेदी, ग्वालियर से सुनील शर्मा, गुना से पंकज कनेरिया, रीवा से राजेंद्र शर्मा, सीधी से ज्ञान सिंह, जबलपुर कैंट से अभिषेक चौकसे चिंटू, भोपाल उत्तर से आतिफ अकील, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से पीसी शर्मा, देवास से प्रदीप चौधरी, इंदौर-3 से दीपक पिंटू जोशी, इंदौर-5 से सत्यनारायण पटेल और उज्जैन दक्षिण से चेतन प्रेमनारायण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

पहली लिस्ट में इतने उम्मीदवार थे

बता दें कि मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का भी नाम था। उन्हें छिंदवाड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है।

96 विधायकों में 11 के टिकट कांटे

कांग्रेस ने अपनी 88 प्रत्याशियों की दूसरी सूची में छह विधायकों के टिकट काटे हैं। इसमें मुरैना से विधायक राकेश मावई के अलावा सुमावली से अजब सिंह कुशवाह, सेंधवा से ग्यारसी लाल रावत, गोहद से मेवाराम जाटव बड़नगर से मुरली मोरवाल, और ब्यावरा से रामचंद्र दांगी शामिल है। इस सूची में 15 विधायकों को दोबारा टिकट दिया है। पहली सूची में कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसमें 69 विधायकों को टिकट दिए थे। वहीं, सचिन बिरला समेत छह विधायकों के टिकट काटे थे। पहली सूची में एनपी प्रजापति का नाम काट दिया गया था, जिन्हें दूसरी सूची में शामिल कर लिया गया है।

कमलनाथ ने दी शुभकामनाएं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है। मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं। आइये आज से हम सब प्राणपण से अपने कर्तव्य में जुट जाएं और मध्य प्रदेश से 18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें। मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाए। जय कांग्रेस विजय कांग्रेस।

Read More:MP Congress Candidate List:विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, प्रत्याशियों के नामों का हुआ ऐलान

इस दिन होगा मतदान

कुछ ही दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिनमें मध्य प्रदेश एक बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button