चुनाव

MP Chunav: बीजेपी के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने बनाई ‘विंध्य जनता पार्टी’

मध्य प्रदेश में चुनाव की तैयारी हो रही है। सभी नेता और पार्टियां अपने अपने अपने उमीदवारों को मैदान में उतार रही है। इसी बीच ये जानकारी मिली है कि भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे चुके नारायण त्रिपाठी ने अब अपनी 'विंध्य जनता पार्टी' बना ली है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस नई पार्टी ने 25 प्रत्याशियों को भी उतार दिया है। इस बार मैहर सीट से खुद नारायण त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे।

MP Chunav: मध्य प्रदेश में 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी विंध्य जनता पार्टी 


मध्य प्रदेश में चुनाव की तैयारी हो रही है। सभी नेता और पार्टियां अपने अपने अपने उमीदवारों को मैदान में उतार रही है। इसी बीच ये जानकारी मिली है कि भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे चुके नारायण त्रिपाठी ने अब अपनी ‘विंध्य जनता पार्टी’ बना ली है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस नई पार्टी ने 25 प्रत्याशियों को भी उतार दिया है। इस बार मैहर सीट से खुद नारायण त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे। 

भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर नारायण त्रिपाठी ने कहा, विंध्य प्रदेश को लेकर कई बार मांग उठाई गई। अपनी बात रखने पर भाजपा सहित तमाम पार्टियों ने बागी बनाया। विंध्य का पुर्ननिर्माण हमारा विकास है। विंध्य के लोगों के साथ धोखा हुआ है। कोई भी पार्टी विंध्य के लिए कोई काम नहीं कर पाई। इसके अलावा नारायण त्रिपाठी ने कहा कि राम के नाम पर राजनीति होती है, पर राम की भूमि चित्रकूट विंध्य उपेक्षित है। विंध्य जनता पार्टी को लेकर कहा कि विंध्य का पुनर्निर्माण हमारा उदेश्य है। 

मैहर से चार बार विधायक निर्वाचित हो चुके नारायण 2003 में समाजवादी पार्टी से विधायक चुने गए थे, जबकि 2013 में वे कांग्रेस से चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे। इस बीच वर्ष 2009 में उन्होंने लोकसभा चुनाव भी लड़ा। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेसी विधायक होते हुए भी भाजपा का समर्थन किया और 2015 में विधायक पद से इस्तीफा देकर 2016 के उपचुनाव में वे भाजपा के टिकट पर लड़ कर चुनाव जीते। साल 2018 के चुनाव में भी वे भाजपा से ही लड़े और चौथी बार मैहर से विधायक बने थे। अब इस बार के चुनावी मैदान में वे खुद की पार्टी विंध्य जनता पार्टी से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। 

Read More: MP Election 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अपनी पांचवीं लिस्ट जारी, 92 नामों का हुआ एलान

इनको दिया गया टिकट 

विंध्य जनता पार्टी की पहली सूची में रैगांव से आरती वर्मा, सतना से हरिओम गुप्ता, मैहर से नारायण त्रिपाठी, अमरपाटन से शशि सत्येंद्र शर्मा, सेमरिया से हासिफ मोहम्मद अली, त्यौंथर से कमांडो अरुण गौतम, देवतालाब से कुंज बिहारी तिवारी, गुढ़ से शिवमोहन शर्मा, चुरहट से अरुण द्विवेदी, सीधी से वाल्मीकि तिवारी, सिंहावल से आशीष मिश्रा, चितरंगी से रामकृष्ण कोल, सिंगरौली से कुंदर पांडेय को टिकट दिया गया है। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button