पॉलिटिक्स

यूपी विधानसभा चुनाव : अमित शाह ने रद्द की मेरठ में पद यात्रा

अमित शाह ने रद्द की मेरठ में पद यात्रा


मेरठ में कारोबारी की हत्या के विरोध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को मेरठ में प्रस्तावित अपनी पद यात्रा रद्द कर दी है।
हालांकि स्थानीय नेताओं ने गुरुवार को हुई इस वारदात को देखते हुए पदयात्रा को संपर्क यात्रा में बदल दिया था लेकिन अमित शाह ने पूरा कार्यक्रम रद्द कर दिया।

मृतक के परिचनों से मिलें अमित शाह

मेरठ पहुंचे अमित शाह ने कहा कि जिस इलाके में घर के सामने ही एक नौजवान कारोबारी की हत्या कर दी गई हो, उस इलाके में चुनावी संपर्क का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने मृतक कारोबारी अभिषेक के घर पर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
ब्रह्मपुरी तिराहे पर करीब 12 बजे पहुंचे अमित शाह ने अपने 15 मिनट के संबोधन में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने अभिषेक की हत्या के हवाले से पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

अमित शाह
अमित शाह

और पढ़े : अपनी पहले चुनाव अभियान में अखिलेश ने केंद्र को बनाया निशाना

राज्य में 500 दंगे हुए है

कहा कि प्रदेश में हर रोज़ 24 बलात्कार और 21 बलात्कार के प्रयास होते है। बलात्कार की घटनाओं में 161 प्रतिशत वृद्धि हुई है। हर दिन 13 मर्डर होते है। इनमें से 70 प्रतिशत घटनाएं सपा के मंत्रियों के इलाके में होती है। दो लाख 78 हज़ार आपराधिक घटनाएं यूपी में हुई।

सपा के कार्यकाल में 500 दंगे हुए। उन्होंने कहा कि अच्छा होगा कि आज प्रस्तावित अपनी संयुक्त प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव और राहुल गांधी सूबे की कानून-व्यवस्था पर भी कुछ बोलें। उन्होंने कहा कि गठबंधन करने वाली कांग्रेस और सपा ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। एक ने देश तो दूसरे ने प्रदेश को लूटा है।

और पढ़े : सोनिया के बाद अब राहुल के करेंगे यूपी में रोड शो

अमित शाह ने कहा कि यूपी चुनाव की शुरुआत पश्चिमी यूपी से शुरू होने जा रही है। इसी से साफ है कि इसका क्या महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकारों की अनेदेखी के कारण उत्तर प्रदेश विकास में काफी पिछड़ गया है। भाजपा चाहती है कि प्रदेश विकास के रास्ते पर चले।

सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बारे में अमित शाह ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, पश्चिम उत्तर प्रदेश के पलायन और असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सपा और कांग्रेस का गठबंधन कर लिया है। साथ ही कहा कि दोनों शहजादे यूपी की जनता के आंखों में धूल झोंकना चाहते हैं

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button