विदेश

पेरिस में बाढ़ से जीवन अस्त-व्यस्त

पेरिस में आए बाढ़ के कारण लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गए है। शहर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। सीन नदी  का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

फ्रांस अधिकारियों ने कहा है कि बिना मौसम के लगातार हो रही बारिश की वजह से सीन नदी का स्तर बढ़ गया है।

बढ़ते जल स्तर की वजह से शहर में चारों ओर पानी भर गया है। पानी भरने की वजह से पेरिस रेलवे स्टेशन बंद कर दिया गया है।

फ्रांस के पर्यावरण मंत्री ने एक बयान में कहा है कि साल 1982 के बाद पहली बार सीन नदी का जलस्तर इतना ज्यादा बढ़ा है।

fllod in paris

पेरिस में बाढ़

पेरिस का लौवर संग्राहलय शुक्रवार को बंद कर दिया है। साथ ही कहा गया है कि संग्राहलय से सारी कलाकृतियों को कहीं दूर शिफ्ट किया जाए जहां बाढ़ न आया हो।

फ्रांस के प्रधानमंत्री फांस्वा औलांद ने कहा है कि अचानक आई प्राकृतिक आपदा से लगता है कि अगले सप्ताह होने वाली कैबिनेट मीटिंग पर भी असर पड़ सकता है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button