दिल्ली

Yuge Yugeen Bharat: दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय, जानें संग्रहालय की खासियत के बारे

दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय बनने जा रहा है,जिसमें 900 से ज्यादा कमरे होंगे।

Yuge Yugeen Bharat: 26 जुलाई को “युगे-युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय की घोषणा की गई, 5000 साल का इतिहास,भविष्य की झलकियां दिखेगी

“युगे युगीन भारत” राष्ट्रीय संग्रहालय को देश की राजधानी दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनाया जाएगा।प्रधानमंत्री मोदी ने 26 जुलाई को युगे-युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय की घोषणा की थी। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर 18 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में इस संग्रहालय का वर्चुअल वॉक थ्रू लॉन्च किया था।डिजिटल माध्यम से प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद गैलरी और उद्यान कैसे दिखेंगे इसका पता चलता है।

राष्ट्रीय संग्रहालय की खास बातें –

इस संग्रहालय की बहुत सी खास चीज है जिसके बारे में बात करते है। इस संग्रहालय में आठ विषय गत खंड होंगे जो भारत का 5 हजार साल पुराना इतिहास बताएंगे। और इसमें 9 सौ से अधिक कमरे भी होंगे।युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय 1.17 लाख वर्ग मीटर में फैला होगा,और इस तीन मंजिला संग्रहालय में 950 कमरे होंगे। इसके अलावा एक बेसमेंट भी बनेगा।

1955 में बना था राष्ट्रीय संग्रहालय –

राष्ट्रीय संग्रहालय भवन की नींव 12 मई, 1955 को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा रखी गई थी।साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और प्रधानमंत्री का कार्यालय हैं, जबकि नॉर्थ ब्लॉक में वित्त और गृह मंत्रालय  कार्यालय हैं।कहा जा रहा है कि जनपथ स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय की कलाकृतियों और अन्य संग्रह को अब इसी संग्रहालय में रखा जाएगा। केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि मौजूदा राष्ट्रीय संग्रहालय को कर्तव्य पथ का ही एक उप भवन बना दिया जाएगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button