दिल्ली

Rekha Gupta Delhi CM: रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ, एबीवीपी से शुरू किया था अपना राजनीतिक सफर

रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके कैबिनेट सहयोगी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित करीब 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Rekha Gupta Delhi CM: 27 साल बाद BJP की सत्ता में वापसी, रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री


Rekha Gupta Delhi CM: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता को चुना है। 27 साल बाद बीजेपी दिल्ली में सत्ता में वापसी कर रही है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वे एबीवीपी से लेकर पार्षद और अब विधायक तक का सफर तय कर चुकी हैं। उनके चयन से बीजेपी ने महिला नेतृत्व और वैश्य समाज को साधने का प्रयास किया है। कल रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं। बीजेपी के विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया। दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद 11 दिनों तक चले सस्पेंस के बाद यह फैसला लिया गया।

रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की लेंगी शपथ

रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके कैबिनेट सहयोगी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित करीब 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

दिल्ली की नौवीं CM के रूप में लेंगी शपथ

50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM होंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हैं। दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

रेखा गुप्ता की कैबिनेट में कौन-कौन?

मुख्यमंत्री के चयन के बाद दिल्ली की कैबिनेट भी सामने आ गई है। नए मंत्रिमंडल में प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिरसा, आशीष सूद और रविंदर इंद्रज सिंह शामिल होंगे। पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व पंकज सिंह और कपिल मिश्रा करेंगे। रेखा गुप्ता के साथ कुल छह मंत्री गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे।

एबीवीपी से शुरू हुआ था इनका राजनीतिक सफर

दिल्ली को 27 साल बाद बीजेपी के नेतृत्व में एक महिला मुख्यमंत्री मिली हैं, जो रेखा गुप्ता हैं। उनका राजनीतिक सफर एबीवीपी से शुरू हुआ था और वे डीयू छात्र संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं। पार्टी में वे राष्ट्रीय सचिव भी रही हैं और तीन बार विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से खड़ी हुईं।

Read More: Hindi News Today: आज होगा दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम का एलान, पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग

रेखा गुप्ता का परिवार और उनकी शिक्षा

रेखा का परिवार हरियाणा से, दिल्ली में पली-बढ़ीं रेखा के दादा मनीराम और परिवार के लोग हरियाणा के जुलाना में रहते थे। उनके पिता जयभगवान 1972-73 में बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर बने। उन्हें दिल्ली में ड्यूटी मिली। इसके बाद परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा की स्कूली पढ़ाई दिल्ली में ही हुई। उन्होंने दिल्ली के ही दौलत राम कॉलेज से BCom किया। इसके बाद LLB की पढ़ाई भी की। उन्होंने कुछ समय तक वकालत भी की।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button