दिल्ली

Lord Shiva Temples In Delhi: दिल्ली के इन शिव मंदिरों में मशीन से होगा देवों के देव महादेव का जलाभिषेक, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

Lord Shiva Temples In Delhi: अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और किसी अच्छे शिवालय में दर्शन करने के लिए जाना चाहते हैं, तो इन खास शिव मंदिरों में जा सकते हैं। इन मंदिरों में आप रुद्राभिषेक के लिए बुकिंग भी करवा सकते हैं।

Lord Shiva Temples In Delhi: शिव मंदिरों व कांवड़ शिविर के आसपास सादे कपड़ों में रहेगी पुलिस की तैनाती

श्रावण मास का पवित्र महीना 22 जुलाई से शुरू हो चुका है। दिल्ली में श्रद्धालु बड़ी संख्या में कांवड़ लेकर आ रहे हैं। बहुत से दिल्ली होते हुए हरियाणा और राजस्थान जाएंगे। करीब 200 बड़े कांवड़ शिविर दिल्ली में लगाए गए हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और किसी अच्छे शिवालय में दर्शन करने के लिए जाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको दिल्ली के खास शिव मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां आप इस सावन के महीने में जाकर भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं। आइए जानते हैं उस जगह के बारे में-

इन मंदिरों में होगा जलाभिषेक

छतरपुर मंदिर Lord Shiva Temples In Delhi

यहां के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किशोर चावला ने कहा कि सावन के महीने को लेकर मंदिर में तैयारियां पूरी हैं। कर्नाटक, मद्रास, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और सिंगापुर के फूलों से मंदिर परिसर को सजाया गया है। वहीं श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए मंदिर प्रशासन सभी सामग्री उपलब्ध करा रहा है। भगवान शिव का रत्न जड़ित आभूषणों से शृंगार किया जा रहा है। श्रद्धालु मुख्य परिसर में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं, जबकि नागेश्वर मंदिर में बुकिंग के आधार पर रुद्राभिषेक की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर के बाहर फूलों, बेल पत्र, धतूरा आदि की दुकानें सजी हैं। इन दुकानों की वजह से जाम न लगे यह व्यवस्था भी मंदिर मैनेजमेंट की तरफ से की गई है।

झंडेवालान मंदिर Lord Shiva Temples In Delhi

इस सावन के महीने में आप दिल्ली के करोल बाग में स्थित झंडेवालान मंदिर जा सकते हैं। बता दें कि इस मंदिर के ऊपर वाले हिस्से में भक्त जलाभिषेक करेंगे, तो वहीं अगर किसी को रुद्राभिषेक कराना है, तो वह मंदिर के नीचे परिसर में स्थित शिवालय में होगा। रुद्राभिषेक के लिए आप कुछ दिनों पहले मंदिर में संपर्क कर सकते हैं। हालांकि जलाभिषेक से संबंधित कुछ बदलाव भीड़ को देखते हुए हो सकते हैं।

Read More:- Mangla Gauri Vrat Katha 2024: आज मंगला गौरी व्रत पर शाम में करें इस कथा का पाठ, पार्वती चालीसा पढ़ने से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान

गौरी शंकर मंदिर Lord Shiva Temples In Delhi

इसके अलावा दिल्ली के चांदनी चौक में गौरी शंकर मंदिर है। जिसे सावन के महीने में लाइट और फूलों से सजाया गया है। इस मंदिर में दो मशीनों की मदद से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यहां पर 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालेंगे। आप यहां भगवान शिव का रोजाना अलग-अलग अद्भुत रूप देख सकते हैं। इस सावन के महीने में आप भोलेनाथ का अभिषेक भी करवा सकते हैं। इसके लिए आप मंदिर में मौजूद पंडितों से संपर्क कर सकते हैं।

गुफा वाला शिव मंदिर Lord Shiva Temples In Delhi

दिल्ली की प्रीत विहार में स्थित गुफा वाला शिव मंदिर सावन के महीने में श्रद्धालुओं से भरा रहता है। यहां पर भी आप भगवान शिव के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बता दें कि इस मंदिर में भक्ति द्वादश ज्योतिर्लिंग और 111 शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सकेंगे। इन सभी शिव मंदिर में जाकर आप भगवान शिव के रूपों का दर्शन कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंदाजा लगाया गया है कि इस साल लगभग 20 लाख से ज्यादा कांवड़ियां दिल्ली आएंगे।

सादे कपड़ों में पुलिस, SWAT की भी मौजूदगी Lord Shiva Temples In Delhi

संवेदनशील इलाकों में एक्स्ट्रा पट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। सभी जिला डीसीपी ने इलाके की अमन कमिटी के साथ मीटिंग की। वहीं, अमन कमिटी के लोग कावड़ यात्रा का फूल मालाओं और अन्य सेवाओं से स्वागत कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दिल्ली में 24 जुलाई से कांवड़ का प्रेशर बढ़ेगा। दिल्ली में एंट्री के बाद इंटरसेक्शन के दौरान कावड़ यात्रा के आसपास SWAT के कमांडो की भी मौजूदगी रखी गई है। खासकर संवेदनशील इलाके में। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी संदिग्ध और संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेंगे।

We’re now on WhatsApp. Click to join

5 हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती Lord Shiva Temples In Delhi

शाहदरा और उत्तर पूर्वी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन इलाकों में मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। डॉग स्क्वॉड भी लगातार अपनी जांच कर रहा है। करीब 5 हजार पुलिस कर्मियों और 400 पुलिस गाड़ियों की शिफ्टवाइज तैनाती की गई है। ये तैयारी खास तौर पर दिल्ली की सीमाओं के आसपास दिखेगी। कांवड़ यात्रियों के लिए अधिकांश कैंप की व्यवस्था शाहदरा और उत्तर पूर्वी दिल्ली में की गई है। जहां मेटल डिटेक्टर की मदद से जांच की जा रही है।

यहां से होगी कांवड़ियों की दिल्ली में एंट्री Lord Shiva Temples In Delhi

  • अप्सरा बॉर्डर
  • भोपुरा बॉर्डर
  • लोनी बॉर्डर
  • गाजीपुर बॉर्डर
  • कालिंदी कुंज बॉर्डर
  • न्यू रोहतक रोड
  • नजफगढ़ रोड
  • आउटर रिंग रोड

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button