दिल्ली

IMD Alert: भारत के इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना, उत्तर भारत में बढ़ सकती है ठंड

दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ धुंध ने भी दिल्ली पर कब्ज़ा कर लिया है। राजधानी दिल्ली में धुंध के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अलर्ट के मुताबिक दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना है।

IMD Alert: दिल्ली में कम नहीं होगी धुंध, बारिश से उत्तर में ठंड और दक्षिण भारत में गिरेगी वर्फ 


दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ धुंध ने भी दिल्ली पर कब्ज़ा कर लिया है। राजधानी दिल्ली में धुंध के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अलर्ट के मुताबिक दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना है। पड्डुचेरी में भी बारिश होने के आसार है। अगले 48 घंटे यानी 5 नवंबर तक दक्षिण भारत में इसी तरह का मौसम रहने वाला है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर अगले एक हफ्ते तक बारिश की संभावना है। कराईकल और लक्षद्वीप में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश देखने को मिलेगी। 

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी रहने वाली हैं। पश्चिम बंगाल में तापमान और बढ़ सकता है। जम्मू कश्मीर के गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबद में बर्फबारी होगी। इसकी वजह से उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की संभावना है। 

Read More: Delhi Air Pollution: बढ़ते वायु प्रदूषण पर कांग्रेस ने की व्यापक सुधार की मांग

मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। इसके प्रभाव से पूरे पूर्वी और उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी बिहार उत्तर प्रदेश झारखंड तक इसका असर होगा और हल्के ठण्ड में बढ़ोतरी की संभावना है। 

दिल्ली में कम नहीं होगी धुंध

बात करें राजधानी दिल्ली की तो आज यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज़ किया गया है। ये सामान्य से कम है। फिलहाल राजधानी के आसमान में छाई धुंध ऐसे ही बरक़रार रहेगी। यह अगले हफ्ते तक यूं ही बना रहेगा। आईएमडी ने फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं जताई है लेकिन तापमान में गिरावट की वजह से ठंड बढ़ सकती है। 

राजधानी दिल्ली का एक्यूआई (AQI) शनिवार को 321 है। सामान्य से छह गुना अधिक है जो चिंता का कारण बना हुआ है। एक्यूआई 50 को सामान्य माना जाता है। 100 तक को संतोषजनक कहते हैं। उसके बाद इसका बढ़ना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। 201 से 300 के बीच ‘खराब’ और 301 से 400 के बीच बहुत खराब माना जाता है। ऐसे में देखा जाए तो दिल्ली की हवा ज़हर से भी ज्यादा खतरनाक हो गई है। इसी प्रदूषण के कारण दिल्ली में इतनी धुंध है। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button