दिल्ली

Delhi Museums: इतिहास और विज्ञान को जानने के लिए ज़रूर जाए दिल्ली के इन म्यूजियम में

अगर आप दिल्ली में रहते है और आपको भी घूमने का शौक है तो आपको भी दिल्ली के इन फेमस म्यूजियम में ज़रूर जाना चाहिए। दिल्ली में नेशनल रेल म्यूजियम से लेकर नेहरू तारामंडल तक कई फेमस म्यूजियम है जिसमे हमारे विज्ञान की झलक देखने को मिलती है। अगर आप अपने बच्चों को दिल्ली में घुमाने के बारे में सोच रहे है तो आप उनको दिल्ली के म्यूजियम में लेकर जा सकते है।

Delhi Museums:अगर आपको भी घूमना और जानकारी इकठ्ठी करना पसंद है तो आप भी देखिए दिल्ली के ये 4 म्यूजियम 


अगर आप दिल्ली में रहते है और आपको भी घूमने का शौक है तो आपको भी दिल्ली के इन फेमस म्यूजियम में ज़रूर जाना चाहिए। दिल्ली में नेशनल रेल म्यूजियम से लेकर नेहरू तारामंडल तक कई फेमस म्यूजियम है जिसमे हमारे विज्ञान की झलक देखने को मिलती है। अगर आप अपने बच्चों को दिल्ली में घुमाने के बारे में सोच रहे है तो आप उनको दिल्ली के म्यूजियम में लेकर जा सकते है। 

नेशनल रेल म्यूजियम

 नेशनल रेल म्यूजियम दिल्ली का मशहूर म्यूजियम है और बड़ी तादाद में बच्चे अपने परिवार के साथ इस म्यूजियम को देखने के लिए आते हैं। यह म्यूजियम दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित है। यहां आप विभिन्न तरह के रेल मॉडल्स देख सकते हैं और उनके बारे में जानकारी पा सकते हैं। यहां आप पुराने भांप के इंजन से लेकर आधुनिक मॉडल के रेल इंजन देख सकते हैं। इस म्यूजियम का उद्घाटन 1 फरवरी 1977 में हुआ था। इस म्यूजियम में जाने के लिए आपको टिकट लेनी होगी और यह म्यूजियम सोमवार को बंद रहता है। 

यहां वयस्कों की एंट्री फीस 50 रुपये और बच्चों की एंट्री फीस 10 रुपये है। वीकएंड पर इस म्यूजियम की टिकट की कीमत बढ़ा दी जाती है। इस म्यूजियम में आप सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक घूम सकते हैं। 

Read More: Delhi Haunted House: दिल्ली में मौजूद है एक ऐसा भूतिया घर जिसे देख आपके भी खड़े हो सकते है रोंगटे

नेहरू तारामंडल 

आप वीकएंड पर बच्चों के साथ दिल्ली का नेहरू तारामंडल म्यूजियम देख सकते हैं। यहां आप पूरे ब्रह्मांड की सैर कर सकते हैं। यहां आप स्काई थिएटर के जरिए पूरे ब्रह्मांड के बारे में जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं और ब्रह्मांड को देखने का लुफ्त भी उठा सकते है। यह म्यूजियम सोमवार को बंद रहता है बाकी दिन मंगलवार से लेकर रविवार तक यह म्यूजियम सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुला रहता है। 

 राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली

राजधानी दिल्ली में स्थित इस संग्रहालय के स्थापना की नींव आजादी से पहले ही रखी गई थी। इस म्यूजियम का उद्घाटन 15 अगस्त 1949 को भारत के गवर्नर जनरल श्री आरसी राजगोपालाचारी ने राष्ट्रपति भवन में किया था।

12 मई 1955 को भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसके नए भवन की आधारशिला रखी। इस संग्रहालय में आकर भारत के समृद्धि इतिहास को बहुत अच्छे तरीके से समझा जा सकता है। यहां कई तरह की ऐतिहासिक वस्तुओं का संग्रह किया गया है। जिनमें कुछ भारतीय तो कुछ विदेशों से लाई गयी वस्तुएँ हैं। यहां लगभग 2,00,000 एंटीक चीजों का कलेक्शन किया गया है। जो अपने आप में हीं एक बहुत बड़ी संख्या है। अगर आपको इतिहास की जानकारी लेनी है तो आप यह अवशय जाइए। 

Read More: Tourism In MP: मध्य प्रदेश में गर्मी की छुट्टियों में घूमने योग्य 5 बहतरीन जगह

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र संग्रालय 

क्या आपको भी विज्ञान से प्रेम है और आप भी देखना चाहते है वज्ञानिक गतिबिधिया तो आपको दिल्ली के नेशनल साइंस म्यूजियम में ज़रूर जाना चाहिए। इस संग्रहालय को 8 खंडों में बांटा गया है और प्रत्येक खंड की एक अलग थीम है। संग्रहालय में अतिथियों का स्वागत विशाल गेंदों द्वारा किया जाता है जो संभावित ऊर्जा की अवधारणा को समझाते हैं। यहां विभिन्न दीर्घाएं हैं जो भारत में विज्ञान के इतिहास, वैज्ञानिक क्षेत्र में विकास और भविष्य की संभावनाओं को दर्शाती हैं। एक अन्य प्रदर्शनी में मानव जीव विज्ञान – मानव जीवन का चमत्कार शामिल है। गैलरी मानव शरीर की सभी संभावनाओं को शामिल करती है, मानव शरीर और ताकत की हर संभावना को समझाती है। सबसे पसंदीदा गैलरी फन साइंस है। इस गैलरी में, अतिथियों को सीखने के वैकल्पिक व्यावहारिक तरीकों का उपयोग किया गया है। म्यूजियम में अंदर जाने के लिए पहले आपको टिकट लेना होगा। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button