दिल्ली

Delhi Rain Update: दिल्ली में आज भी होगी झमाझम बारिश, चार दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्लीवालों को अभी भारी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। कल के बाद आज भी राजधानी के कई इलाकों में वर्षा हुई। आईएडी ने अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी जारी किया है। देर शाम तक दिल्ली में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi Rain Update:अगले कुछ दिनों तक हो सकती है हल्की वर्षा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत


Delhi Rain Update: राजधानी दिल्ली में मॉनसून ने एंट्री ले ली है। पहली ही बारिश में दिल्ली पानी-पानी हो गई। शुक्रवार को जगह-जगह जलभराव हो गया। अभी भी कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अलावा पूरे एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, यूपी, बिहार, झारखंड समेत देश के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। देश के ज्यादातर इलाकों में मॉनसून अपना असर दिखा रहा है। बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। दिल्ली में शनिवार सुबह मयूर विहार, रोहिणी, उत्तम नगर सहित कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग ने आज शनिवार सहित चार दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी जारी कर मध्यम स्तर से लेकर भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में देर शाम तक दिल्ली में भारी वर्षा होने की संभावना है।

अगले कुछ दिनों तक हो सकती है हल्की वर्षा-IMD

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में वर्षा का दौर जारी रहेगा। मंगलवार तक दिल्ली में मध्यम स्तर से लेकर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद अगले कुछ दिनों तक हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

साढ़े आठ से नौ बजे के बीच दिल्ली के कई इलाकों में वर्षा

अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे के बीच मयूर विहार में 3.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस दौरान दिल्ली के अन्य इलाकों में खास वर्षा नहीं हुई लेकिन साढ़े आठ से नौ बजे के बीच दिल्ली के कई इलाकों में वर्षा हुई। दूसरी ओर एक दिन पहले भारी वर्षा होने व शनिवार को भी हल्की वर्षा होने के बावजूद दिल्ली में एयर इंडेक्स 100 से अधिक बना हुआ है। इस वजह से हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी है।

Read More: Weather Update: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

दिल्ली में चार दिनों तक ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली में शुक्रवार को मॉनसून के पहले दिन लगातार तीन घंटे तक बारिश हुई जो पिछले 88 सालों में इस महीने हुयी सर्वााधिक वर्षा है। बारिश के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उड़ानों का संचालन निलंबित कर दिया गया। राजधानी के कई हिस्से जलमग्न हो गए। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1936 के बाद शहर में पिछले 88 वर्षों में जून में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है, और 1901 से 2024 की अवधि में यह दूसरी सबसे अधिक बरसात है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को घने बादल छाए रहेंगे। मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। बारिश के साथ आंधी भी आ सकती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button