दिल्ली

Delhi Crime : उत्तम नगर के शुभम की हुई बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

द्वारका जिले के उत्तम नगर में रविवार की रात सिर पर पत्थर से वार करके एक युवक की हत्या कर दी गई।

Delhi Crime : ढाबे पर हुई कहासुनी, आरोपी पहली मंजिल से नीचे घसीटकर लाए  फिर मार डाला


द्वारका जिले के उत्तम नगर में रविवार की रात सिर पर पत्थर से वार करके एक युवक की हत्या कर दी गई।आरोपी पहली मंजिल से नीचे घसीटकर लाए, फिर मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली के उत्तम नगर की घटना –

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में बीती देर रात शुभम नाम के लड़के की झगड़े में जान चली गई। शुभम के ताऊ गजानंद ने कहा कि रविवार की रात शुभम अपने दोस्त विक्की के साथ पार्टी करने बाहर गए थे। शुभम मेट्रो पिलर नंबर 714 के सामने एक बार में बैठे हुए थे। यही पर 10-12 लड़कों ने शुभम के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक पर ईंट से मारकर हत्या कर दी है। ये ढाबे पर हुई कहासुनी हुई थी,आरोपी पहली मंजिल से नीचे घसीटकर लाया  फिर उसे मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

Read more: Delhi Crime: एक रात – अनेक वारदात, इस घटना से सहमी दिल्ली

शुभम शर्मा की हत्या –

मृतक की पहचान शुभम शर्मा 24 के रूप में की गई है। वहीं परिवार वालों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया  हैं। परिवार वालों का कहना है कि बीती देर रात घटना के बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। लेकिन बिंदापुर और उत्तम नगर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। वहीं, गुस्साए परिजनों ने वारदात के बाद रोड जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन बढ़ता देख उत्तम नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक उक्त मामले में प्रधुमन उर्फ संधू को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस प्रद्युमन के साथी की तलाश कर रही है।

शुभम शर्मा की परिवार –

राजस्थान के रहने वाले शुभम परिवार के साथ ओम विहार में रहते थे। परिवार में पिता गजेन्द्र पाल, मां व एक बहन है। शुभम अपने पिता के साथ प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे। शुभम के ताऊ गजानंद ने बताया कि रविवार-सोमवार रात शुभम अपने दोस्त विक्की के साथ पार्टी करने बाहर गए थे। शुभम मेट्रो पिलर नंबर 714 के सामने एक बार में बैठे हुए थे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button