भारत

जॉन केरी के बाद दिल्‍ली की बारिश में फंसे सेना प्रमुख

जॉन केरी के बाद दिल्‍ली की बारिश में फंसे सेना प्रमुख


जॉन केरी के बाद दिल्‍ली की बारिश में फंसे सेना प्रमुख:- दिल्ली में आज सुबह आठ बजे से हो रही झमाझम बारिश के कारण दुनिया के दूसरी सबसे बड़ी सेना के प्रमुख भी अछूते नहीं रहे। बारिश के कारण ट्रैफिक जाम के चलते सेना के प्रमुख एक प्रोग्राम में देरी से पहुंचे।

सेना प्रमुख ने समारोह में पहुंचकर बताया कि रास्ते में उन्हें वापस जाने के लिए कहा गया था, लेकिन फिर भी यहां जैसे-तैसे करके पहुंच ही गए। दरअसल थलसेना के प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग को आज सुबह दस बजे दिल्ली के इंडिया हैबीटेट सेंटर पहुंचना था। यहां सेना के डिजाइन ब्यूरो लॉन्च होना था, लेकिन बारिश के कारण दलबीर सिंह समारोह में पूरे 35 मिनट देर से पहुंचे।

जॉन केरी के बाद दिल्‍ली की बारिश में फंसे सेना प्रमुख

सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग

दलबीर सिंह ने अपने भाषण की शुरुआत सुबह से हो रही तेज बारिश से की। उन्होंने बताया कि वे अपने घर से 9.45 मिनट पर निकले थे।जब वह रास्ते में ट्रैफिक जाम में फंसे तो उनके स्टॉफ ऑफिसर ने वापस लौटने की सलाह दी थी। मगर वह नहीं लौटे।

आप को बता दें, हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी भी दिल्ली की बारिश में फंस गए थे।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button