पॉलिटिक्स

कांग्रेस को बड़ी सर्जरी के लिए जाना चाहिए : दिग्विजय सिंह

चार राज्यों और एक केंद्र शासित राज्य में कांग्रेस की करारी हार उसके लिए परेशानी की वजह बनती जा रही है।

इसी हार पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस को एक बड़ी सर्जरी के लिए जाना चाहिए। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा, “पार्टी का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है। लेकिन जनता ने जो भी फैसला लिया है, हमें उसका सम्मान करना चाहिए।”

08TH_DIGVIJAY_

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह

पार्टी को सबसे बड़ा झटक असम और केरल में लगा, जहां कांग्रेस 15 साल से राज कर रही थी। वहीं दूसरी ओर तमिलनाडू और पश्चिम बंगाल में भी अपने गठबंधन के साथ कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार इतनी बुरी तरह से हुई है, जिसका अंदाज भी लगना मुश्किल है। इससे पहले ही बिहार और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कुछ खास जादू नहीं चला पाई थी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button