लेटेस्ट

चाँद की यह बेहद खूबसूरत तस्वीरें देख कर आप रह जायेंगे दंग

चंद्रयान जल्द बदलेगा तीसरी बार अपना कक्षा


 भारत का दूसरा सबसे बड़ा मिशन यानी की चंद्रयान मिशन  अब पूरा हो चुका है. 22 जुलाई को दोपहर 2  बजकर 56  मिनट पर चंद्रयान- 2  को लांच  किया गया था जिसे इसरो की सबसे बड़ी सफलता मानी गयी थी. वही अब चंद्रयान -2  सफलतापूर्वक चंद्रमा के करीब पहुँच गया है.जिसकी तस्वीरें अब तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो  रही है.

आपको बता दे की चंद्रयान 2 ने  रात एक बजकर आठ मिनट पर दूसरी बार उपग्रह की कक्षा को बदलते हुए उसे पृथ्वी की अगली कक्षा में प्रवेश कराया है .
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  ने बताया कि कक्षा बदलने की यह प्रक्रिया लगभग 15 मिनट तक चली.

चंद्रयान जल्द बदलेगा तीसरी बार अपना कक्षा 


चंद्रयान-2 अब पृथ्वी की कक्षा में 251 गुणा 54,823 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंच गया है. इस कक्षा में उपग्रह 29 जुलाई तक परिक्रमा करेगा.29 जुलाई को ही दिन में 3 बजे चंद्रयान-2 की कक्षा को तीसरी बार बदला जाएगा और उसे प्रणोदन प्रणाली से पृथ्वी की अगली कक्षा में प्रवेश कराया जाएगा. इसके  अलावा चंद्रयान -2  चाँद पर पता लगाएगा कि वहां का  मौसम और रेडिएशन कैसा है ? कब-कब रोशनी होती है और कब-कब अंधेरा छाया रहता है .

 भारत बनेगा  चाँद  पर लेंडिंग करने वाला चौथा देश

भारत के चंद्रयान -2  मिशन पर दुनिया भर की नज़र है. चाँद पर अभी तक तीन देश रूस, अमेरिका और चीन ही उतर पाए है. वही भारत चाँद पर उतरने   वाला चौथा देश बन जायेगा. भारत के इस मिशन पर अमेरिका की ख़ास नज़र है क्योंकि अमेरिका 2024  तक  चाँद के साउथ पोल  पर अपना मानव मिशन भेजने वाला है, इसलिए उसे चंद्रयान-2 से मिलने वाली सभी जानकारियों का बेसब्री से इंतजार है, ताकि वो अपने मिशन में उस हिसाब से बदलाव कर सके.

Read More:- #KargilDiwas: भारत के वीर सपूतों को हमारा सलाम !

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.com

Back to top button