बिज़नस
ईयू से बिट्रेन के अलग होने से टाटा को 30,000 करोड़ का नुकसान

नमक से सॉफ्टवेयर कंपनी तक का सफर तय करने वाली टाटा कंपनी को बहुत नुकसान हो रहा है। ब्रिटेन का यूरोपियन यूनियन से अलग होने का बाद टाटा कंपनी को शुक्रवार को 30,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को टाटा समूह के टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और टीसीएस को आठ फीसदी, छह फीसदी और तीन फीसदी का नुकसान हुआ है।
टाटा
बिट्रेन में टाटा कंपनी में कई लोग काम करते है। टाटा समूह की 19 कंपनियां अस्तित्व में है। जिसमें लगभग 60,000 लोग काम करते हैं। सिर्फ जुआर और लैंड रोवर अगले चार तक लगभग 10 फीसदी वाहनों को ईयू में बेचेगा। लेकिन नियम बदलने के कारण टाटा स्टील को कई तरह की परेशानियां होगी।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in