बिज़नस

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए सिर्फ एक दिन का समय बाकी, जानें घर बैठे आधार अपडेट करने का पूरा प्रॉसेस

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड को अपडेट करवाने के बारे में सोच रहे हैं तो फटाफट अपडेट करवा लें। क्योंकि सिर्फ एक ही दिन का समय बचा है।

Aadhaar Card Update: घर बैठे ऐसे ऑनलाइन अपडेट करें आधार कार्ड

Aadhaar Card Update: आज के समय में अपनी पहचान को बताने के लिए सरकारी और प्राइवेट जगहों पर आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड के बिना कोई भी काम करना काफी दिक्कत करने वाला होता है। अक्सर लोग आधार कार्ड अपडेट के बारे में सवाल पूछते रहते हैं, जो कि ये भी लाजमी सवाल है और इसे समय के अनुसार अपडेट करना चाहिए। Aadhaar Card Update आधार कार्ड को अपडेट करवाने के बारे में सोच रहे हैं तो फटाफट अपडेट करवा लें। क्योंकि सिर्फ एक ही दिन का समय बचा है।

हाल ही में UIDA ने अपडेट की आखिरी के तारीख के बारे में 14 मार्च 2024 तय की थी, हालांकि कुछ समय बाद ही उस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। आपको ये भी पता होना चाहिए अगर आप आधार कार्ड केंद्र में आधार अपडेट करवाते हैं तो आप से उसका शुल्क लिया जाएगा। Aadhaar Card Update जो लोग अपने आधार विवरण को अपडेट करना चाहते हैं, उनके लिए UIDAI ने प्रक्रिया को सरल बनाया है, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प पेश किए हैं। आप इसे इस तरह से कर सकते हैं।

Read More:- Bank Holidays In June: जून में कुल 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

घर बैठे अपडेट कर सकते हैं अपना आधार कार्ड Aadhaar Card Update

आपको बता दें कि आधार कार्ड में पुरानी डिटेल्स को इस तारीख तक ऑनलाइन फ्री में अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, इस तारीख के बाद भी आधार कार्ड को अपडेट करवा सकते हैं लेकिन इसके बाद यह सर्विस फ्री नहीं रहेगी। अगर आपका आधार कार्ड भी पुराना है तो तुरंत इसे अपडेट कर लें। यह काम आप घर बैठे ही कर सकते हैं। आधार कार्ड होल्डर अपने आधार कार्ड को स्मार्टफोन या पीसी के मदद से खुद ही अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

ऐसे करें आधार कार्ड अपडेट Aadhaar Card Update

  • सबसे पहले myaadhaar.uidai.gov.in पर आना होगा।
  • अब स्क्रॉल डाउन कर Document Update पर क्लिक करना होगा।
  • अब नेक्स्ट पेज पर क्लिक टू सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • आधार नंबर और कैप्चा एंटर कर OTP के साथ अकाउंट लॉग-इन करना होगा।
  • अब डेमोग्राफिक डिटेल्स (नेम, जेंडर, डीओबी और एडरेस) को वेरिफाई करना होगा।
  • अब अपनी पहचान को सत्यापित करने वाले डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद अपने पते को सत्यापित करने वाले डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
  • डॉक्यमेंट अपलोड करने के बाद आपको पेमेंट करने की जरूरत नहीं होगी।
  • बिना पेमेंट किए ही डिटेल्स अपडेट हो जाएंगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ऑफ़लाइन अपडेट का ये है प्रॉसेस Aadhaar Card Update

ऑफ़लाइन अपडेट के लिए bhuvan-app3.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर जाएं, अपना क्षेत्र दर्ज करें, और अपने पास के आधार नामांकन केंद्र खोजें। चुने गए केंद्र पर जाएं और अपने आधार कार्ड विवरण में आवश्यक परिवर्तन सबमिट करें। यूआईडीएआई आधार कार्ड के विवरण की सुरक्षा और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक है, ताकि दुरुपयोग को रोका जा सके और प्रमाणीकरण प्रक्रिया को आसान बनाया जा सके। विस्तारित समय सीमा और सरल अपडेट प्रक्रिया के साथ व्यक्तियों को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है कि उनके आधार विवरण अपडेट हैं।

कितनी बार बनवा सकते हैं आधार कार्ड Aadhaar Card Update

इसका मतलब है कि आप आधार संख्या पूरे जीवन में सिर्फ एक बार ही जारी करवा सकते हैं भले ही उसमें आप बाद में किसी अन्य जानकारी को अपडेट करवाएं। आधार में अगर आपकी कोई जानकारी गलत हो जाती है तो वह अपडेट की जा सकती हैं लेकिन अपडेट करने का विकल्प सिर्फ कुछ ही जानकारी के लिए होता है। आप आधार को सिर्फ एक बार ही बनवा सकते हैं लेकिन उसमें बदलाव के भी कुछ नियम होते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button