बॉलीवुड

छोटे शहरों के ये स्टार मुंबई में कमा रहे हैं बड़ा नाम

tv stars from small towns

These tv stars from small towns are earning big name today

कोई टीवी तो कोई बॉलीवुड में कर रहे हैं कमाल


जैसा की हम सभी लोग जानते हैं कि मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है। न जाने हर साल इस शहर में कितने लोग बॉलीवुड और टीवी स्टार बनने का सपना लेकर आते हैं लेकिन कुछ ही लोगों का यह सपना पूरा हो पता है। और कुछ लोग गुमनामी के अंधेरे में खो जाते है। आज हम आपको उन टीवी सितारों के बारे में बतायेगे जिन्होंने बेहद छोटे शहरों से आकर मुंबई जैसे बड़े शहर में अपना मुकाम हासिल किया। अपने दम और टैलेंट से काम पाने वाले और फिर नाम कमाने वाले ये सितारे आज मुंबई जैसे बड़े शहर में सुपरस्टार की जिंदगी जी रहे हैं। तो चलिए जानते है इन सितारों के बारे में।

tv stars from small towns
IMG SRC- Tellychakkar

शिवांगी जोशी: शिवांगी जोशी ये नाम शायद आप न जानते हो लेकिन अगर हम कहे ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा गोएनका तो आप उनको झटपट पहचान जायेगे। शिवांगी जोशी टीवी दुनिया की एक काफी पॉपुलर बहु है। शिवांगी जोशी उत्तराखंड के देहरादून से बिलॉंग करती है। लेकिन उनका जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था और अपनी पढ़ाई अपने होमटाउन देहरादून से की है। शिवांगी ने साल 2013 में अपने टीवी करियर के शुरुआत ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचौली’ से की थी। उसके बाद शिवांगी ने एक दो और टीवी शो में काम किया लेकिन उनको पहचान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली है।

 

tv stars from small towns
IMG SRC- TOI

दिव्यांका त्रिपाठी: दिव्यांका त्रिपाठी आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दिव्यांका त्रिपाठी आज के समय में टीवी की सबसे चर्चित और चहेती टीवी एक्टर है। दिव्यांका मध्यप्रदेश के भोपाल शहर से है। दिव्यांका से साल 2005 में मिस भोपाल का खिताब जीतने के बाद दिव्यांका ने अपनी टीवी करियर की दुनिया में कदम रखा था। ऐसे तो उन्होंने बहुत सारे टीवी शो में काम किया लेकिन उनको पहचान ‘ये हैं मोहब्बतें’ से मिली थी।

Read More:जानें अब तक कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे हुए कोरोना पॉजिटिव

 

tv stars from small towns
IMG SRC- Indian Express

सुशांत सिंह राजपूत: सुशांत सिंह राजपूत आज भले हम सभी के बीच नहीं रहे है लेकिन आज भी उनको किसी पहचान की जरूरत नहीं है। टीवी से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर एक अलग मुकाम हासिल किया है। लेकिन क्या आपको पता है बड़ा स्टार बनने से पहले सुशांत ने अपना पूरा बचपन छोटे से शहर में बिताया है। सुशांत पटना से है। और उनका बचपन उनके पुश्तैनी घर में ही बिता है।

 

tv stars from small towns
IMG SRC- India Tv

देवोलीना भट्टाचार्जी: देवोलीना भट्टाचार्जी को आधी दुनिया गोपी बहू के नाम से जानती है तो आधे लोग उनको देवोलीना भट्टाचार्जी के नाम से जानते हैं। देवोलीना ने जब गोपी बहू का किरदार निभाया था तब से ही उन्होंने सभी लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। हाल ही में देवोलीना टीवी के सबसे कोन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस सीज़न 13 में भी नज़र आईं थी। लेकिन उनकी कमर में लगी चोट के कारण उनको शो बीच में छोड़कर जाना पड़ा था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं

info@oneworldnews.com

Back to top button