मनोरंजन

जानें अब तक कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे हुए कोरोना पॉजिटिव

Bollywood celebrities who got covid: आलिया, करीना और करीना हुए कोरोना संक्रमित


Bollywood celebrities who got covid: अभी एक बार फिर हमारे देश में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है।  महामारी की दूसरी लहर के चलते कई राज्यों में काफी बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। अगर हम बात करें फिल्म इंडस्ट्री की तो अभी फिल्म इंडस्ट्री में भी कोरोना महामारी का  कुप्रभाव बढ़ता जा रहा है। और हमारे बॉलीवुड सितारें लगातार भी इस कोरोना महामारी के शिकार होते जा रहे है। अभी कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी थी कि वो कोरोना पॉजिटिव हो गए है। और होम क्वारंटीन हो रहे है। उसके बाद खबर आई कि भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल के बाद अभी कटरीना कैफ भी कोरोना पॉजिटिव हो चुकी है तो चलिए आज हम आपको उन सितारों के बारे में बतायेगे जो अभी तक कोरोना पॉजिटिव हो चुके है।

भूमि पेडनेकर: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को बताया कि ‘आज मुझमें कोविड 19 के हल्के लक्षण मिले हैं। लेकिन में ठीक हूं और खुद को आइसोलेट कर रही हूं। डॉक्टरों और स्वास्थ्य जानकारों की तरफ से दिए गए निर्देशों को भी पूरी तरफ फॉलो कर रही हूं।

और पढ़ें: अनिल अंबानी के बाद अब मिडिल मैन का ट्विस्ट आया राफेल सौदे में

https://www.instagram.com/p/CNRc8BsBe41/?utm_source=ig_web_copy_link

विक्की कौशल: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। विक्की कौशल ने भी इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये दी थी। विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘हर सावधानी और ख्याल के बावजूद भी दुर्भाग्यवश मैं आज कोरोना पॉटिजिव हो गया हूं’।

https://www.instagram.com/p/CNRh9RupynV/?utm_source=ig_web_copy_link

अक्षय कुमार: हाल ही में अभी कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इसके लिए अक्षय कुमार को सेंट्रल मुंबई के हीरानंदानी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया जरिए दी थी। अक्षय ने लिखा ‘ आप सभी की दुआओं का असर है। मैं अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं लेकिन कुछ मेडिकल कारणों से मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। जल्द घर लौटूंगा’।

https://www.instagram.com/p/CNRVZ35HKOs/?utm_source=ig_web_copy_link

अभिजीत सावंत: इंडियन आइडल से चर्चा में आए गायक अभिजीत सावंत भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। अभिजीत सावंत ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। अभिजीत ने ट्वीट कर बताया मेरा टेस्ट कोविड पॉजिटिव आया है। सभी सुरक्षित रहें और सभी सावधानियां बरतें। साथ ही मास्क पहनना ना भूलें’।

नारायणी शास्त्री: टीवी की मशहूर अभिनेत्री नारायणी शास्त्री भी कोरोना पॉजिटिव हो चुकी है। नारायणी शास्त्री अभी डॉक्टरों की सलाह के अनुसार दवाइयां ले रही हैं। और अभी फिलहाल वो घर पर क्वारंटीन हैं।

एस शशिकांत: तमिल सिनेमा के जाने माने निर्माता एस शशिकांत भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। अभी कुछ समय पहले ही उन्होंने कोविड टेस्ट कराया था जो पॉजिटिव आया था। इस बात की जानकारी एस शशिकांत न भी सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी।

कनिका मान: अभी हाल ही में ‘गुड्डन तुमने ना हो पाएगा’ की लीड एक्टर कनिका मान भी कोरोना पॉजिटिव हो
गयी थी इस बात की जानकारी खुद कनिका मान ने
सोशल मीडिया पर दी।

शुभांगी: ‘भाभीजी घर पर हैं’ की चुलबुली अभिनेत्री शुभांगी भी हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हो गयी है। इस बात की जानकारी खुद शुभांगी ने सोशल मीडिया के जरिये दी थी अभी वो खुद को घर पर ही सेल्फ क्वारंटीन कर रही है।

कनिका कपूर: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना की जंग जीत चुकी है। कनिका कपूर उस समय कोरोना वायरस की चपेट में आईं थी जब वो लंदन से लौटकर भारत आई थी। इसके बाद लंबे समय तक वो लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती भी रही थी। कनिका की 5 पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद आखिरकार वो होकर घर लौटीं।

पूरा बच्चन परिवार: अगर हम बात करें बच्चन परिवार की तो अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन सभी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी देते हुए अभिषेक बच्चन ने बताया कि अभी अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हैं और वो तब तक अस्पताल में ही रहेंगे जब तक डॉक्टर्स उन्हें घर जाने की इजाज़त नहीं दे देते। साथ ही साथ ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना पॉज़िटिव हैं लेकिन दोनों घर पर ही क्वारंटीन है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button