बॉलीवुडमनोरंजन

Top 5 Richest Stars : शाहरुख खान पहली बार अरबपति क्लब में, बने बॉलीवुड के सबसे अमीर सितारे

 शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन बॉलीवुड  के सबसे आमिर लोगों की सूची में शामिल है और कौन कौन है इस लिस्ट में शामिल आइए जाने 

Top 5 Richest Stars में शामिल है शाहरुख खान, जूही चावला, ऋतिक रोशन, करण जौहर और अमिताभ बच्चन 

Top 5 Richest Stars:  हुरुन इंस्टीट्यूट ने बुधवार को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी की, जिसमें देश के बिज़नेस, इंडस्ट्री, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट से जुड़े सबसे अमीर नाम शामिल किए गए हैं। इस बार बॉलीवुड से भी कई बड़े सितारे इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे। सबसे बड़ी ख़बर यह है कि शाहरुख खान पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं और एक बार फिर साबित कर दिया है कि पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल ज़िंदगी में भी वह किंग खान ही हैं। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि सलमान खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, रणबीर कपूर और यहां तक कि यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा तक इस सूची में नहीं हैं। दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी टॉप अभिनेत्रियां भी इसमें शामिल नहीं हो पाईं।

1. शाहरुख खान 

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी हैं। उनकी कुल संपत्ति पिछले साल के 870 मिलियन डॉलर से बढ़कर 1.4 बिलियन डॉलर (करीब ₹12,490 करोड़) तक पहुंच गई है।

2. जूही चावला 

शाहरुख की बिज़नेस पार्टनर और दोस्त जूही चावला अपने पति जय मेहता के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। दोनों की संयुक्त संपत्ति लगभग 88 करोड़ डॉलर (₹7,790 करोड़) है।

3. ऋतिक रोशन 

ब्रांड HRX की सफलता और फिल्मों से हुई कमाई ने ऋतिक रोशन को इस लिस्ट के तीसरे पायदान पर पहुंचाया है। उनकी कुल संपत्ति ₹2,160 करोड़ आंकी गई है।

Read More : Karwa Chauth 2025: करवा चौथ स्किन केयर, हाइड्रेशन और ग्लो के लिए सरल उपाय

4. करण जौहर 

धर्मा प्रोडक्शंस और धर्माटिक एंटरटेनमेंट की लगातार कामयाबी ने करण जौहर को चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है। उनकी और उनके परिवार की कुल संपत्ति ₹1,880 करोड़ है।

5. बच्चन परिवार 

टॉप 5 में जगह बनाने वाले आखिरी नाम है बच्चन परिवार। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की संयुक्त संपत्ति ₹1,630 करोड़ मानी गई है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button