बॉलीवुड

Sunil shroff : ‘ओएमजी 2’ के एक्टर सुनील श्रॉफ का लम्बी बीमारी से हुआ निधन

सुनील श्रॉफ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के अच्छे कलाकार थे लेकिन उनकी लम्बी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में बहुत सारी फिल्मों में काम किया था।

Sunil shroff : ‘OMG 2’ में अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके एक्टर सुनील श्रॉफ का हुआ निधन , सोशल मीडिया पर किए थे ये पोस्ट 


OMG 2 में अक्षय के साथ काम कर चुके अभिनेता सुनील श्रॉफ का लम्बी बिमारी के कारण निधन हो गया। इनके निधन के एक दिन पहले ही 66 साल के अभिनेता रियो कपाड़िया का भी निधन हो गया था और अब सुनील श्रॉफ ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है।  जिससे फिर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।

Read more: Sidharth Shukla 2nd Death Anniversary: सिद्धार्थ शुक्ला की दूसरी डेथ एनिवर्सरी आज, जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें

एक्टर सुनील श्रॉफ के करियर की बात करें तो बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों का वो हिस्सा रह चुके है। कई सालो से इंडस्ट्री का हिस्सा रहे सुनील ने अभय, जूली, द फाइनल कॉल, दीवाना, अंधा युग जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन जिस आखिरी फिल्म में दिखे वो थी ओएमजी 2,अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के  साथ  OMG 2 में वो नजर आए थे।  इतना ही नहीं फिल्म की सक्सेस पार्टी में भी वो शामिल हुए थे और पंकज त्रिपाठी के साथ एक सेल्फी शेयर कर उन्होंने इसकी याद दिलाई थी।  लेकिन किसे पता था कि फिल्म की रिलीज के कुछ समय बाद ही वो दुनिया को अलविदा कह देंगे। हिंदी फिल्मों के साथ साथ उन्होंने मराठी फिल्मों  में भी खूब काम किया था। 

 साउथ की फिल्मों में भी सुनील श्रॉफ ने बहुत नाम कमाया था और उसके साथ साथ उनको सोशल मीडिया पर रील्स बनाना , ब्लॉग बनाना बहुत पसंद था। वे सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते थे। उनके बनाये हुए रील्स लोग  काफी पसंद भी करते थे। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button