बॉलीवुड

Shraddha Kapoor Birthday: जेब खर्च निकालने के लिए कॉफी बेचने का करती थीं काम, तूफान और बिजली की गड़गड़ाहट से एक्ट्रेस को लगता है डर

Shraddha Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 3 मार्च को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लाइफ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

Shraddha Kapoor Birthday: फिल्मों में एक्टिंग से पहले श्रद्धा को करना पड़ा था ये काम, कई एक्टर्स को कर चुकी हैं डेट

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कम समय में ही अपनी खास पहचान बनाई है। इसके अलावा श्रद्धा एक अच्छी गायिका भी हैं। अभिनेत्री को यह गुण ऐसे ही नहीं मिला है, बल्कि यह कला उन्हें विरासत में मिली है। यह बात तो सभी जानते हैं कि श्रद्धा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि स्वर कोकिला दिवंगत लता मंगेशकर के साथ भी अभिनेत्री का खास रिश्ता रहा है।

श्रद्धा की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से हुई। बता दें कि टाइगर श्रॉफ भी उनके साथ ही पढ़ते थे, जिसके चलते दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। स्कूलिंग के बाद श्रद्धा ने अमेरिका का रुख किया और ग्रेजुएशन करने के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया। हालांकि, कुछ समय बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और मायानगरी के मैदान में कूदने का फैसला कर लिया। एक जमाना वो भी था जब श्रद्धा कपूर कॉफी शॉप में भी काम करती थीं। आज हम आपको श्रद्धा के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

लता जी को मानती थीं प्रेरणा

श्रद्धा कपूर 3 मार्च को अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगी। उनका जन्म तीन मार्च 1987 को हुआ था। श्रद्धा ने कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरा। फिल्म ‘आशिकी 2’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिसने श्रद्धा के करियर को रफ्तार दी। इस फिल्म में उन्होंने बेहतरीन गाने भी गाए। गाने के प्रति श्रद्धा का झुकाव लता दी की वजह से हुआ था। वह लता को अपनी प्रेरणा मानती थीं। वह कई बार लता के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा कर चुकी हैं, जिसमें उनके बीच गहरे रिश्ते की झलक देखने को मिलती है।

Read More:- Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: बग्‍गी पर सवार होकर पहुंचे अनंत-राधिका, अंबानी परिवार ने दोनों को दिया आशीर्वाद, जश्न में शामिल हुईं पॉप सिंगर रिहाना

लता मंगेशकर की रिश्तेदार

श्रद्धा लता की रिश्तेदार हैं। श्रद्धा अक्सर लता को आजी कहकर बुलाया करती थीं। श्रद्धा कपूर के नाना पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे, लता के चचेरे भाई थे। इस रिश्ते से श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर, लता की भतीजी हुईं। वहीं, लता और श्रद्धा के बीच नानी-नातिन का रिश्ता हुआ। लता के साथ श्रद्धा को खूब लगाव था। बचपन में वह अक्सर उनके घर उनसे मिलने जाती थीं। लता की मौत के बाद भी श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें याद किया था।

कॉफी शॉप में करती थीं काम

क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस बनने से पहले श्रद्धा कपूर कॉफी शॉप में भी काम करती थीं। अगर नहीं तो बता दें कि यह हकीकत है। इसका खुलासा खुद श्रद्धा कपूर ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि जब वह बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहीं थीं, तब अपना जेब खर्च निकालने के लिए कॉफी शॉप में काम करती थीं।

हॉलीवुड सॉन्ग है पसंद

श्रद्धा कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें हॉलीवुड सॉन्ग सुनना पसंद है। Ocean Drive का विद द सनशाइन उनका फेवरेट सॉन्ग है। बॉलीवुड एक्टर टाइगर 2 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं और 3 मार्च को श्रद्धा कपूर अपना जन्मदिन सेलिबेट करती हैं। एक इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ ने बताया था कि श्रद्धा उनका क्रश थी। आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर को कुछ चीजों से डर लगता है। पर्दे पर एक्शन सीन करने के लिए जानी जाने वाली श्रद्धा तूफान और बिजली की गड़गड़ाहट से डरती हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

इन स्टार्स संग जुड़ा नाम

श्रद्धा कपूर का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आशिकी 2 के बाद श्रद्धा कपूर आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थी। लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके अलावा श्रद्धा कपूर का नाम रॉक ऑन 2 को स्टार फरहान अख्तर के साथ भी जुड़ चुका है।

ठुकरा दी थी सलमान की फिल्म

बता दें कि जब श्रद्धा महज 16 साल की थीं, तब उन्हें फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला था। यह सलमान खान की फिल्म थी, जिसे श्रद्धा ने ठुकरा दिया था। कुछ समय बाद उन्होंने फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्‍म ‘लव का द एंड’ में भी अहम भूमिका निभाई, लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं। शुरुआती फिल्मों से उन्हें खास पहचान नहीं मिली। फिर उन्होंने 2013 में महेश भट्ट की फिल्म ‘आशिकी 2’ में अभिनय किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में गिनी जाती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button