बॉलीवुडमनोरंजन

Birthday special- क्या सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के रिलेशनशिप के खिलाफ थी अमृता सिंह??

आज सारा अली खान मना रही है अपना 26वां जन्मदिन


सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। आज के समय पर उनको भला कौन नहीं जानता। आज के समय पर उनकी गिनती टैलेंटेड एक्ट्रेस की लिस्ट में होने लगी है। साल 2018 में बॉलीवुड फिल्म ‘केदारनाथ’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सारा अली खान अपना 26 वां जन्मदिन मनाने जा रही है। सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई में हुआ था। आपको बता दें कि सारा अली खान बचपन से ही अपनी माँ और पापा की तरह एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती थीं जिसके लिए उन्होंने काफी ज्यादा मेहनत भी की थी। और उनके इस काम में उनके माता पिता ने उनकी पूरी मदद भी की थी तो चलिए आज सारा अली खान के बर्थडे पर जानते है उनकी पर्सनल लाइफ से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें।

क्या सारा और कार्तिक के रिश्ते से खुश नहीं थी अमृता सिंह ?

ये बात तो आपने भी सुनी होगी कि बच्चे कितने भी बड़े क्यों न हो जाए लेकिन वो अपने माता पिता के लिए हमेशा छोटे ही होते है। फिर चाहे वो आम बच्चे हो या फिर स्टार किड्स। हमारे बॉलीवुड पैरेंट्स भी आम पैरेंट्स की तरह ही अपने बच्चों का ध्यान देते हैं। और उनके बच्चों के लिए क्या सही है क्या गलत है वो भी वो खुद ही चुनते है। फिर चाहे उनके करियर की बात हो या जीवन साथी चुनने की हर चीज में माता पिता की राय बेहद जरूर होती है। और बच्चे भी अपने माता पिता की बातों को सुनते और मानते है। अगर हम अमृता सिंह की बात करें तो वो भी अपनी बेटी को लेकर इन सभी चीजों का ध्यान रखती है। क्या आपको पता है जब सारा अली खान कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थी तो उनकी माँ उनके रिलेशनशिप के खिलाफ थीं। इसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते है तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

https://www.instagram.com/p/BxXDlFyBacJ/?utm_source=ig_web_copy_link

ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन पर सारा अली खान का क्रश था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद ‘कॉफ़ी विद करण’ के एक एपिसोड में किया था। उन्होंने कार्तिक आर्यन को डेट करने की इच्छा जताई थी। शायद आपको याद हो जब फिल्म ‘लव आज कल’ आई थी उस समय पर दोनों के रिलेशनशिप में रहने जैसी कई खबरें सामने आई थी। उसके बाद सारा अली खान ने अपने पिता सैफ अली खान के साथ ‘कॉफी काउच’ की शूटिंग की थी। यही वह समय था जब पहली बार फैंस को बाप बेटी की जोड़ी साथ में देखने को मिली थी। इस चैट शो में भी सारा ने नेशनल टीवी पर कार्तिक आर्यन को अपना क्रश होने जैसी बातें कहीं थीं। जहां एक तरह सारा के दिल में कार्तिक के लिए जो फीलिंग थी और उनके फैंस भी चाहते थे कि दोनों साथ रहे वही सारा की माँ अमृता सिंह उनके खिलाफ थी।

https://www.instagram.com/p/BzH76Q5hk9p/?utm_source=ig_web_copy_link

सारा और कार्तिक ने कर दिया एक-दूसरे को अनफॉलो

जैसे ही सोशल मीडिया पर कार्तिक और सारा के रिलेशन में आने की खबरें आई वैसे ही कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें भी सामने आने लगी। हालांकि, दोनों ने कभी भी ऑफिसियल रूप से अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की थी। लेकिन उसके बाद अगस्त 2020 में दोनों के ब्रेकअप की अफवाह की पुष्टि भी हुई। जब दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था।

Back to top button