मनोरंजन

Akash Shloka Daughter:फैंस को पसंद आया आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी का नाम

मुकेश अंबानी के घर में कुछ दिन पहले ही एक नन्हीं किलकारी गूंजीं है और अब दुनिया के सामने आ गया है उस नन्ही परी का नाम

Akash Shloka Daughter: सोशल मीडिया के जरिए आकाश और श्लोका ने ज़ाहिर की अपनी बेटी के नाम की ख़ुशी

मुकेश अंबानी के घर में कुछ दिन पहले ही एक नन्हीं किलकारी गूंजीं है और अब दुनिया के सामने आ गया है उस नन्ही परी का नाम। माता – पिता द्वारा सोशल मिडिया पर शुक्रवार, 9 जून को शेयर कर दिया गया है यह पोस्ट। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता ने शुक्रवार को अपनी बेटी के नाम की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर यूजर्स को यह नाम काफी पसंद आ रहा है। इस नाम का मतलब ‘बहुत खूबसूरत’ होता है। ई-कार्ड के माध्यम से इस नाम की जानकारी दी गई है।

कौन है आकाश अम्बानी?

मुकेश और नीता अम्बानी को कौन नहीं जानता? मुकेश अंबानी और नीता अंबानी, देश के प्रमुख उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। मुकेश अंबानी ने एनर्जी और टेलीकॉम सेक्टर में अपनी अद्वितीय पहचान बनाई है और आज वह जाने माने अरबपति हैं। उन्ही के बेटे और बहु हैं अशोक अम्बानी और श्लोका अम्बानी।आकाश अंबानी, खुद एक  प्रमुख उद्योगपति और बिजनेसमैन हैं। वह भारतीय व्यापार जगत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आकाश अंबानी ने अपने पिता के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read more: Mukesh Khanna Shaktimaan: 200 से 300 करोड़ में बनेगी मुकेश खन्ना की शक्तिमान फिल्म

कब हुआ था बेटी का जन्म?

आकाश और श्लोका ने एक हफ्ते पहले, 31 मई को ही अपने दूसरे बच्चे, वेदा, का स्वागत किया था। आकाश और श्लोका ने 2020 में अपने पहले बच्चे का नाम पृथ्वी रखा था।

माता पिता ने ट्वीट कर बताया , “भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से, पृथ्वी अपनी छोटी बहन – वेद आकाश अंबानी के जन्म की सभी को बधाई देता है।”

इस नाम के घोषणा के बाद ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक अंबानी परिवार को बधाई और शुभकामनाएं मिलनी बंद नहीं हुई हैं। यूजर्स बेटी के इस नाम की प्रशंसा भी कर रहे हैं।

क्या है अशोक अम्बानी की बेटी का नाम और नाम का अर्थ ?

आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता ने 31 मई, 2023 को अपनी बच्ची का स्वागत किया और उसका नाम वेदा रखा।जिस तरह अंबानी परिवार ने अपने परिवार की खुशखबरी को गले लगाकर दुनिया से बांटी है , आइए जानें कि वेदा का क्या अर्थ है? वेद नाम की जड़ें संस्कृत भाषा से जुड़ा है और ज्ञान से जुड़ा है। एक मनोरंजन पोर्टल की जानकारी के अनुसार, यह माना जाता है कि एक लड़की अपने विश्वास का सम्मान कर सकती है और जीवन की यात्रा को मजबूत ज्ञान और अंतर्दृष्टि से निपट सकती है यदि उन्हें वेदा नाम दिया जाए।

Read more: Gadar Re-Release: जानें क्यों री-रिलीज हो रही ‘गदर: एक प्रेम कथा’, टिकट पर मिल रहे बंपर ऑफर

अहम बात 

ध्यान देने योग्य है कि पिछले साल नवंबर में आकाश की जुड़वा बहन, ईशा, और उनके पति आनंद पीरामल को जुड़वा बच्चे, कृष्णा और आदिया, का जन्म हुआ था।

मुकेश अंबानी के पास एनर्जी टू टेलीकॉम रिलायंस इंडस्ट्रीज नाम की कंपनी है, जिसे मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे संभालते हैं। आकाश अंबानी टेलीकॉम सेक्टर की देखभाल करते हैं, ईशा अंबानी के पास रिटेल व्यापार है और अंनत के पास एनर्जी व्यापार की कमान है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button