मनोरंजन

Manisha Rani: घर से भागने से लेकर वेट्रेस के रूप में काम करने तक, यहाँ जाने मनीषा रानी की अनसुनी कहानी

मनीषा रानी बिग बॉस में काफी प्रसिद्ध हो रही हैं, और साथ ही उन्होंने बिग बॉस के जाने से पहले यूट्यूबर सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू भी दिया था, जो अब यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।

Manisha Rani: मनीषा रानी का बिहार के मुंगेर शहर से मुंबई तक का सफ़र 

इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने के बाद, अब मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 में दिख रही हैं। वह बिहारी स्टाइल से पूरे देश के दिलों पर राज करने वाली हैं और मनीषा रानी बिहार के मुंगेर शहर की निवासी हैं। मनीषा के पिता मनोज कुमार ट्रांसपोर्ट कूरियर संचालक के पद पर हैं, जबकि माता रागनी देवी एक गृहिणी हैं। मनीषा के तीन भाई-बहन हैं, और वह तीसरे नंबर पर हैं। उनके परिवार को खुशी है कि वह बिग बॉस तक पहुंच गई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

मनीषा रानी बिग बॉस में काफी प्रसिद्ध हो रही हैं, और साथ ही उन्होंने बिग बॉस के जाने से पहले यूट्यूबर सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू भी दिया था, जो अब यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।  इंटरव्यू में मनीषा अपने चुलबुले अंदाज में हर सवाल का उत्तर दिया है। उन्होंने बताया है कि उन्हें बिग बॉस के घर में किस-किस की मौजूदगी पसंद होगी। इसके साथ ही उन्होंने अपने निजी जीवन पर भी कुछ चर्चा की है।

 

बचपन से था मनीषा को एक्टिंग का शौक

मनीषा रानी मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वह उनके गांव से आने वाले लोगों की सोच से अलग हैं। उनके गांव के लोग ऐसे हैं जहां लोग अपनी सीमाओं से परे सोचने की क्षमता नहीं रखते हैं, जहां पर लोग दूसरो को सिर्फ टीवी पर देखते है खुद को टीवी पर देखे ऐसा नहीं सोच सकते।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

मनीषा रानी ने ‘डांस इंडिया डांस’ में ऑडिशन दिया था, लेकिन वहां से रिजेक्ट हो गईं। उन्होंने लंबे स्ट्रगल के बाद तय किया कि वे ज्यादा प्रयास नहीं करेंगी। इसके बाद रील्स का जमाना आया, और मनीषा ने भी अपने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

माँ के बिना गुज़ारा बचपन 

जब मनीषा 5 साल की थीं तभी कुछ पारिवारिक मुद्दों के कारण उनके माता-पिता अलग हो गए थे। इंटरव्यू में मनीषा ने बताया कि बचपन में भी उन्होंने स्ट्रगल किया वे  स्कूल जाने से पहले वह और उनकी दीदी खाना बनाते थे फिर घर के बाद फिर से खाना बनाने की तैयारी में लग जाते थे। मनीषा के पिता ने ही उन्हें और उनके भाई-बहनों को प्यार से पाल-पोस के बड़ा किया। मनीषा के पिता ने सदैव उनका समर्थन किया है, सपनों को पूरा करने में। आजकल मनीषा को एक वीडियो से लाखों रुपये मिलते हैं। उन्होंने कहा कि वह अब अपने परिवार की एकमात्र लड़की हैं, जो सभी की जरूरतों को पूरा करती हैं।

Read more: Nora Fatehi Oops Moments Video: बोल्ड ब्लैक लुक में नोरा ने लगाई सबके दिलों में आग!

एकाएक वायरल हुआ था वीडियो

एक दिन अचानक मनीषा ने अपनी आवाज में एक रैंडम वीडियो बनाया, जिसका शीर्षक था ‘जिसको देखो उसका बॉयफ्रेंड है। एक हमें ही बॉयफ्रेंड नहीं मिलता, मिलता भी है तो बूढ़ा-बूढ़ा।’ यह पहली वीडियो थी जो मनीषा ने बनाई और वह वायरल हो गई। इसके बाद से ही उनकी सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी बढ़ने लगी। उन्होंने बताया कि वे कई ऐसे वीडियो बनाती थीं और घंटों उनकी एडिटिंग भी करती।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

कपिल शर्मा के शो में भी जाने का मिला है मौका

मनीषा डांस सीखने के लिए अपने गांव से भाग कर कोलकाता चली गयी बिना अपने पापा को बताए क्योंकि उनके गांव में डांस सिखाने के लिए कोई अच्छी जगह नहीं थी। कोलकाता में वह बच्चों को जुंबा क्लास में डांस सिखाने लगी। उससे मिलने वाले पैसे से खुद भी सीखती रही।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

मनीषा के बारे में बताते हुए, उनके परिवार ने कहा कि जब टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा तो उन्होंने खुद स्क्रिप्ट लिखना और रील्स बनाना शुरू कर दिया। उनके फॉलोवर्स मिलियनों में हैं। इसके अलावा, मनीषा ने कपिल शर्मा के शो में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है।

पिता को झुकना पड़ा मनीषा के आगे

मनीषा के पिता, मनोज कुमार चंडी ने एक दिल जीतने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं जो कहने के लिए पर्याप्त हों। मेरी बेटी आज इतने बड़े मुकाम पर पहुंच गई है। उसने अपनी जिद पूरी की जो मुझे पहले पसंद नहीं थी। इसके लिए हमने बहुत सारे विवाद भी किए। उसकी जिद के आगे मैंने आज झुकना पड़ा। मुझे अपने आप में विश्वास नहीं हो रहा है। आज हम गर्व कर रहे हैं। उसने परिवार के बजाय बिहार का नाम रोशन किया है।

Read more: Nia Sharma S*xy Video: निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर बोल्डनेस का लगाया तड़का, वीडियो देख उड़ जाएगें होश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manisha Rani (@manisharani002)

वहीं मनीषा की बहन, सारिका, ने कहा कि मेरी सभी बहनों में वह चुलबुली सी थी। वह हर किसी के साथ मेल-जोल जाती थी। अगर कोई रो रहा था तो वह उसे तुरंत हँसाती थी। हम सब एक फिल्म देखने की सोचते थे, लेकिन आज मेरी बहन मुंबई फिल्मसिटी में धमाल कर रही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button