बॉलीवुड

Raghav-Parineeti Wedding: शादी के बंधन में बंधने जा रहे राघव-परिणीति, जानिए कहां होने वाले हैं सारे फंक्शन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों हाल ही में राजस्थान में अपनी होने वाली शादी से पहले दिल्ली पहुंचे।

Raghav-Parineeti Wedding:उदयपुर के इस आलीशान होटल में होगी राघव-परिणीति की शादी…  


परिणीति और राघव का चूड़ा समारोह 23 सितंबर को सुबह 10 बजे होगा। उसके बाद दोपहर में वेलकम लंच किया जाएगा। वहीं परिवार शाम को ‘लेट्स पार्टी लाइन 90s’ थीम पर एक ग्रैंड पार्टी करेगा। वही यह सभी फंक्शन ताज लेक पैलेस में होंगे। वहीं 24 सितंबर को परिणीति और राघव द लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों हाल ही में राजस्थान में अपनी होने वाली शादी से पहले दिल्ली पहुंचे। तैयारियां जोरों पर हैं और राघव चड्ढा के दिल्ली आवास पर अब शादी के सजावट का काम शुरू हो चुका है। दिल्ली का एक नया वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें राघव के घर के अंदर सामान ले जाते हुए देखा जा सकता है। इस साल की शुरुआत में परिणीति और राघव ने इसी जगह पर सगाई की थी। यह एक इंटिमेट सेरेमनी थी जिसमें काफी सिलेक्टेड लोग शामिल थे।

Read more: Parineeti Raghav Wedding : राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की डिटेल्स आई सामने, जानें कैसे आएंगे राघव अपनी दुल्हन को लेने

दिल्ली में राघव और परिणीति

रविवार को परिणीति दिल्ली पहुंची थीं। बताया जा रहा था कि वह शादी की रस्मों की शुरुआत के लिए दिल्ली आ चुकी हैं। उनके मंगेतर राघव चड्ढा उन्हें खुद रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट आए थे। वे नीली शर्ट में थे और ध्यान देने वाली बात थी कि दोनों ने मैचिंग कपड़े पहने थे। बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर में अपनी शादी से पहले एक हफ्ते तक प्री-वेडिंग जश्न मनाएंगे। जश्न की शुरुआत एक क्रिकेट मैच से होगी जो दिल्ली में होगा। दोनों को खेल का शौक है और अक्सर स्टेडियम में एक साथ मैच देखते देखा गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नए वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नए वीडियो और तस्वीरों में, परिणीति चोपड़ा का मुंबई आवास राघव चड्ढा के साथ उनकी भव्य शादी से पहले जगमगाता हुआ नजर आ रहा है। भले ही शादी का जश्न उदयपुर के दो लक्जरी होटलों – ताज लेक पैलेस और द लीला पैलेस में हो रहा है, लेकिन दुल्हन के परिवार ने यह सुनिश्चित कर लिया है कि उनके मुंबई निवास को भी स्पेशल अवसर के लिए सजाया जा रहा है। शुरुआती वीडियो से, ऐसा लगता है कि चोपड़ा और चड्ढा परिवारों ने एक्ट्रेस और राजनेता की शादी के फेस्टिवल के लिए सुंदर लेकिन सुनहरे थीम वाली सजावट का ऑप्शन चुना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कब होगी कौन से फंक्शन

इसी बीच खबरें सामने आई है कि परिणीति और राघव का चूड़ा समारोह 23 सितंबर को सुबह 10 बजे होगा। उसके बाद दोपहर में वेलकम लंच किया जाएगा। वहीं परिवार शाम को ‘लेट्स पार्टी लाइन 90s’ थीम पर एक ग्रैंड पार्टी करेगा। वही यह सभी फंक्शन ताज लेक पैलेस में होंगे। वहीं 24 सितंबर को परिणीति और राघव द लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जैसा कि आपको पता है कि परिणीति ने अपने रोका मे मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पहना था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह शादी के मौके पर भी मनीषा मल्होत्रा का ही डिजाइन पहन सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button